वैज्ञानिकों ने खोजी ब्रह्मांड की सबसे चमकदार चीज, रोजाना खाती है एक सूर्य!

Quasar Brightest object : क्‍वासर के अंदर मौजूद ब्‍लैक होल (Black Hole) रोजाना हमारे सूर्य के बराबर द्रव्‍यमान को ‘निगल’ जाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 14:39 IST
ख़ास बातें
  • ब्रह्मांड की सबसे चमकदार चीज खोजी वैज्ञानिकों ने
  • यह रोजाना एक सूर्य के बराबर द्रव्‍यमान खाती है
  • हमारी पृथ्‍वी के अनग‍िनत दूरी पर है यह क्‍वासर

क्‍वासर हमारे ब्रह्मांड की सुदूर आकाशगंगाओं में मौजूद और एक्टिव बेहद चमकीले कोर हैं।

Photo Credit: ESO

हमारे ब्रह्मांड में ऐसी कई चीजें हैं, जो सामने आना बाकी हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक ब्रह्मांड को टटोल रहे हैं, ताकि उन्‍हें कुछ नया मिल सके। इसी क्रम में यूरोपियन साउदर्न ऑब्‍जर्वेट्री ने एक बेहद चमकीले क्वासर (quasar) की खूबियों के बारे में बताया है। कहा गया है कि यह अंतरिक्ष में अबतक देखी गई सबसे चमकदार चीज है। इसके अंदर मौजूद ब्‍लैक होल (Black Hole) रोजाना हमारे सूर्य के बराबर द्रव्‍यमान को ‘निगल' जाता है।    

खबर पर आगे बढ़ें, उससे पहले क्वासर को समझ लेना जरूरी है। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ये हमारे ब्रह्मांड की सुदूर आकाशगंगाओं में मौजूद और एक्टिव बेहद चमकीले कोर हैं। इन्‍हें ताकत मिलती है विशालकाय ब्‍लैक होल्‍स से। वैज्ञानिकों ने जिस सबसे चमकीले ब्‍लैक होल का पता लगाया है, उसका नाम J0529-4351 रखा गया है। 
Advertisement

यह क्वासर हमारी पृथ्‍वी से कितना दूर है, यह इस उदाहरण के साथ समझा जा सकता है कि इसकी रोशनी को पृथ्‍वी तक पहुंचने में 12 अरब साल लग गए। इसमें मौजूद ब्‍लैक होल अबतक खोजे गए ब्‍लैक होल्‍स में से सबसे तेजी से बढ़ने वाला होल है। इसका द्रव्‍यमान 17 अरब सूर्य के बराबर है। 

यह रोजाना जितना पदार्थ खाता है, वह एक सूर्य के बराबर है। इसके बारे में जानकारी जुटाने वाली टीम का दावा है कि यह ब्रह्मांड में मिली अबतक की सबसे चमकदार चीज है। इसकी चमक हमारे सूर्य से 500 ट्रिलियन गुना ज्‍यादा बताई जाती है। हालांकि दिलचस्‍प यह है कि इस क्‍वासर को वैज्ञानिक इतने लंबे वक्‍त तक नहीं ढूंढ पाए, जबकि इससे कम चमकीले क्‍वासरों के बारे में जानकारी है। 
Advertisement
 

Black Hole क्‍या हैं? 

ब्‍लैक होल को आसान शब्‍दों में समझना हो, तो यह हमारे ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  2. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  3. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  5. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  6. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  7. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  8. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  9. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  10. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.