वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह, हर 5 दिनों में सेलिब्रेट करता है न्‍यू ईयर!

यह ग्रह/एक्‍सोप्‍लैनेट इतनी तेजी से अपने तारे का चक्‍कर लगता है कि एक परिक्रमा सिर्फ 5 दिनों में पूरी हो जाती है। है ना दिलचस्‍प!

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • इसका नाम TOI-778 b रखा गया है
  • यह काफी हद तक बृहस्‍पति की तरह एक गैसीय ग्रह है
  • इसे ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट की मदद से देखा गया

एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) का इस्‍तेमाल उन ग्रहों के लिए किया जाता है, जो सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं।

खुशकिस्‍मत हैं हम, जो पृथ्‍वी जैसे ग्रह पर जीवन जी रहे हैं। यह पूरे 365 दिनों में अपने सूर्य का एक चक्‍कर पूरा करती है और हम नए साल में प्रवेश करते हैं। सोचिए! अगर आप किसी ऐसे ग्रह पर होते, जहां हर पांच दिन में न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने का मौका मिलता? आप बोर नहीं हो जाते? वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह को खोजा है, जो हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति से भी 3 गुना बड़ा है और पृथ्वी से लगभग 530 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर एक बौने तारे (dwarf star) की परिक्रमा करता है। यह ग्रह/एक्‍सोप्‍लैनेट इतनी तेजी से अपने तारे का चक्‍कर लगता है कि एक परिक्रमा सिर्फ 5 दिनों में पूरी हो जाती है। है ना दिलचस्‍प! 

जानकारी के अनुसार, एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) का इस्‍तेमाल उन ग्रहों के लिए किया जाता है, जो सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिकों ने जिस एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगाया है, उसे TOI-778 b नाम दिया गया है। यह काफी हद तक बृहस्‍पति की तरह एक गैसीय ग्रह है, लेकिन अपने तारे के बहुत करीब मौजूद है। इस वजह से यहां विषम परिस्थि‍तियां हैं। तापमान बहुत ज्‍यादा है। TOI-778 b को नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से देखा गया। साउदर्न क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक जेक टी. क्लार्क की टीम ने इस एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा है। 

बताया गया है कि TOI-778 नाम का ‘हॉट जूपिटर' लगभग 90 लाख किलोमीटर की दूरी पर अपने तारे की परिक्रमा करता है। यह हमारे सौर मंडल के सबसे नजदीकी ग्रह बुध से भी ज्यादा अपने सूर्य के करीब है। बुध हमारे तारे से लगभग 4.6 करोड़ किलोमीटर दूर है।

एक्सोप्लैनेट TOI-778 b का रेडियस बृहस्पति का 1.4 गुना। बृहस्‍पति के मुकाबले यह लगभग 2.8 गुना ज्‍यादा भारी है। TOI-778 b हर 4.6 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। इसकी सतह का अनुमानित तापमान लगभग 1227 डिग्री सेल्सियस है।
Advertisement

दिलचस्‍प बात है कि TOI-778 b का तारा हमारे सूर्य से भी बड़ा है। यह हमारे तारे से लगभग 71% बड़ा और 40% ज्‍यादा द्रव्यमान वाला है। इसकी उम्र 1.95 अरब वर्ष है, जो हमारे सूर्य से उम्र में छोटा है। इसकी सतह का अनुमानित तापमान 11600 से 11780 डिग्री फारेनहाइट है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.