वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह, हर 5 दिनों में सेलिब्रेट करता है न्‍यू ईयर!

यह ग्रह/एक्‍सोप्‍लैनेट इतनी तेजी से अपने तारे का चक्‍कर लगता है कि एक परिक्रमा सिर्फ 5 दिनों में पूरी हो जाती है। है ना दिलचस्‍प!

वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह, हर 5 दिनों में सेलिब्रेट करता है न्‍यू ईयर!

एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) का इस्‍तेमाल उन ग्रहों के लिए किया जाता है, जो सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं।

ख़ास बातें
  • इसका नाम TOI-778 b रखा गया है
  • यह काफी हद तक बृहस्‍पति की तरह एक गैसीय ग्रह है
  • इसे ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट की मदद से देखा गया
विज्ञापन
खुशकिस्‍मत हैं हम, जो पृथ्‍वी जैसे ग्रह पर जीवन जी रहे हैं। यह पूरे 365 दिनों में अपने सूर्य का एक चक्‍कर पूरा करती है और हम नए साल में प्रवेश करते हैं। सोचिए! अगर आप किसी ऐसे ग्रह पर होते, जहां हर पांच दिन में न्‍यू ईयर सेलिब्रेट करने का मौका मिलता? आप बोर नहीं हो जाते? वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह को खोजा है, जो हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति से भी 3 गुना बड़ा है और पृथ्वी से लगभग 530 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर एक बौने तारे (dwarf star) की परिक्रमा करता है। यह ग्रह/एक्‍सोप्‍लैनेट इतनी तेजी से अपने तारे का चक्‍कर लगता है कि एक परिक्रमा सिर्फ 5 दिनों में पूरी हो जाती है। है ना दिलचस्‍प! 

जानकारी के अनुसार, एक्‍सोप्‍लैनेट (Exoplanet) का इस्‍तेमाल उन ग्रहों के लिए किया जाता है, जो सूर्य के अलावा किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। वैज्ञानिकों ने जिस एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगाया है, उसे TOI-778 b नाम दिया गया है। यह काफी हद तक बृहस्‍पति की तरह एक गैसीय ग्रह है, लेकिन अपने तारे के बहुत करीब मौजूद है। इस वजह से यहां विषम परिस्थि‍तियां हैं। तापमान बहुत ज्‍यादा है। TOI-778 b को नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) की मदद से देखा गया। साउदर्न क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक जेक टी. क्लार्क की टीम ने इस एक्‍सोप्‍लैनेट को खोजा है। 

बताया गया है कि TOI-778 नाम का ‘हॉट जूपिटर' लगभग 90 लाख किलोमीटर की दूरी पर अपने तारे की परिक्रमा करता है। यह हमारे सौर मंडल के सबसे नजदीकी ग्रह बुध से भी ज्यादा अपने सूर्य के करीब है। बुध हमारे तारे से लगभग 4.6 करोड़ किलोमीटर दूर है।

एक्सोप्लैनेट TOI-778 b का रेडियस बृहस्पति का 1.4 गुना। बृहस्‍पति के मुकाबले यह लगभग 2.8 गुना ज्‍यादा भारी है। TOI-778 b हर 4.6 दिनों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। इसकी सतह का अनुमानित तापमान लगभग 1227 डिग्री सेल्सियस है।

दिलचस्‍प बात है कि TOI-778 b का तारा हमारे सूर्य से भी बड़ा है। यह हमारे तारे से लगभग 71% बड़ा और 40% ज्‍यादा द्रव्यमान वाला है। इसकी उम्र 1.95 अरब वर्ष है, जो हमारे सूर्य से उम्र में छोटा है। इसकी सतह का अनुमानित तापमान 11600 से 11780 डिग्री फारेनहाइट है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  2. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  5. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  6. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  7. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  8. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  9. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »