वैज्ञानिकों ने खोजा 8 करोड़ वर्ष से अधिक पुराना कार जितना बड़ा कछुआ

इस कछुए को Leviathanochelys कहा गया है। यह लगभग 3.7 मीटर लंबा था। यह क्रेटासियस अवधि का है, जो डायनासोर के अंतिम वर्ष माने जाते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 16:30 IST
ख़ास बातें
  • इस कछुए के अवशेष उत्तर पूर्वी स्पेन में पाए गए हैं
  • यह क्रेटासियस अवधि का है, जो डायनासोर के अंतिम वर्ष माने जाते हैं
  • इसका आकार एक मिनी कूपर जितना बड़ा बताया गया है

यह कछुए की सांकेतिक इमेज है

प्राचीन दौर में जीवों की मौजूदगी के बारे में वैज्ञानिक खोजों से बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती रही हैं। वैज्ञानिकों ने अब यूरोप में लगभग 8.3 करोड़ वर्ष पुराने एक कछुए की खोज की है जिसका साइज एक स्मॉल कार जितना बड़ा था। इस कछुए के अवशेष उत्तर पूर्वी स्पेन में पाए गए हैं।  

इस कछुए को Leviathanochelys कहा गया है। यह लगभग 3.7 मीटर लंबा था। यह क्रेटासियस अवधि का है, जो डायनासोर के अंतिम वर्ष माने जाते हैं। यह यूरोप का अभी तक का सबसे बड़ा कछुआ है। यह मौजूदा कछुओं में सबसे बड़े आकार वाले से भी कहीं बड़ा है। इसकी पीठ की लंबाई 2 मीटर तक थी। रिकॉर्ड पर मौजूद सबसे बड़ा कछुआ Archelon है, जो लगभग 7 करोड़ वर्ष पहले मौजूद था और उसकी लंबाई लगभग 4.6 मीटर की थी। इस रिसर्च के सह-लेखक Albert Sellés ने बताया, "Leviathanochelys की लंबाई एक मिनी कूपर जितनी थी, जबकि Archelon का आकार एक टोयोटा कोरोला के समान था।" 

Leviathanochelys खतरनाक लहरों वाले समुद्र में तैरता था। इसका शिकार करने वाले शिकारी जानवरों की लंबाई 15 मीटर तक थी। Scientific Reports में प्रकाशित इस रिसर्च में कहा गया है, "Leviathanochelys के आकार वाले जानवर पर हमला करने की क्षमता केवल बहुत बड़े शिकारी जानवरों में थी। उस दौर में यूरोपीय क्षेत्र में समुद्र में इतने बड़े आकार के शिकारियों में शार्क और मौसॉर शामिल थे।"

हाल ही में यूरोप के सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्‍म बरामद हुआ। जीवाश्म विज्ञानियों की एक टीम ने नया कंकाल खोजा है। यह अफ्रीका में अब तक पाया गया सबसे पुराना डायनासोर का कंकाल है। अनुमान है कि एमबिरेसॉरस राठी (Mbiresaurus raathi) एक लंबी गर्दन वाला डायनासोर था। इसकी लंबाई लगभग 6 फीट और वजन 10 से 30 किलो था। इस खोज में वर्जीनिया टेक के एक ग्रैजुएट स्‍टूडेंट की अहम भूमिका रही है। इस जीवाश्म की खोज करने वाले क्रिस्टोफर ग्रिफिन ने कहा था कि एमबीरेसॉरस राठी की खोज सबसे पुराने डायनासोर के जीवाश्म रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण भौगोलिक अंतर को भरती है। ये अफ्रीका के सबसे पुराने पहचाने गए डायनासोर हैं। इनकी उम्र दुनिया में कहीं भी पाए जाने वाले सबसे पुराने डायनासोर के बराबर है। सबसे पुराने ज्ञात डायनासोर लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) साल पहले मौजूद थे। ये काफी दुर्लभ हैं। इनके जीवाश्‍म दुनिया भर में सिर्फ कुछ जगहों उत्तरी अर्जेंटीना, दक्षिणी ब्राजील और भारत से बरामद किए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  2. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.