Nasa पर रूसी आफत! इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में फ‍िर रोकनी पड़ी स्‍पेसवॉक, जानें पूरा मामला

यह स्‍पेसवॉक स्‍पेस स्‍टेशन में नए सोलर ऐरै (सौर सरणी) को इंस्‍टॉल करने के लिए की जानी है। दोनों अंतरिक्ष यात्री एक नया ISS रोल-आउट सोलर एरे (iROSA) इंस्‍टॉल करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 13:19 IST
ख़ास बातें
  • इस बार रूसी अंतरिक्ष मलबा आया सामने
  • साेयुज में हुए कूलेंट लीक के कारण पहले भी रोकी गई थी स्‍पेसवॉक
  • अब आज यह स्‍पेसवॉक पूरी की जाएगी

iROSA का काम स्टेशन के मौजूद सौर पैनल सिस्टम को मजबूती देना है। इस तरह के 6 सोलर ऐरै लगाए जाने हैं।

Photo Credit: Nasa (तस्‍वीर में फ्रैंक रूबियो बाएं और जोश कसाडा)

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में बुधवार को नासा (Nasa) के अंतरिक्ष यात्रियों की स्‍पेसवॉक होने वाली थी, जिसे आखिरी समय में टालना पड़ा। बताया जा रहा है कि रूसी अंतरिक्ष मिशन का कोई मलबा खतरनाक रूप से ऑर्बिटल आउटपोस्‍ट के करीब आ गया था, जिसके चलते स्‍पेसवॉक को टालना पड़ा। अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो और जोश कसाडा स्‍पेसवॉक के लिए बाहर निकलने वाले थे कि तभी मिशन कंट्रोल टीम ने उन्‍हें काम रोकने का आदेश दिया। यह दूसरी बार है, जब नासा को उसकी स्‍पेसवॉक को टालना पड़ा है। 

पहले यह स्‍पेसवॉक 19 दिसंबर यानी इस हफ्ते सोमवार को होनी थी, लेकिन तभी इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में एक घटना हो गई। ISS के साथ अटैच्‍ड रूसी स्‍पेसक्राफ्ट सोयुज में कूलेंट लीक का पता चला और स्‍पेसवॉक को टाल दिया गया। आखिरकार बुधवार 21 दिसंबर का दिन स्‍पेसवॉक के लिए तय किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर उसे भी टालना पड़ा है। अब आज इस स्‍पेसवॉक को करने का लक्ष्‍य रखा गया है। 

यह स्‍पेसवॉक स्‍पेस स्‍टेशन में नए सोलर ऐरै (सौर सरणी) को इंस्‍टॉल करने के लिए की जानी है। दोनों अंतरिक्ष यात्री 
एक नया ISS रोल-आउट सोलर एरे (iROSA) इंस्‍टॉल करेंगे। iROSA का काम स्टेशन के मौजूद सौर पैनल सिस्टम को मजबूती देना है। इस तरह के 6 सोलर ऐरै लगाए जाने हैं। यह चौथे नंबर के सोलर ऐरै हैं। पूरा सेटअप तैयार होने के बाद ISS पर ऑर्बिटिंग लैब की बिजली सप्‍लाई 20 से 30 फीसदी तक बढ़ जाएगी। 
Advertisement

ध्‍यान रखने वाली बात है कि नासा की स्‍पेसवॉक में यह अड़ंगा दोनों बार रूसी वजहों से ही लगा है। जो मलबा ऑर्बिटल आउटपोस्‍ट के करीब आया, वह एक रूसी रॉकेट का टुकड़ा बताया जा रहा है। अनुमान था कि यह मलबा स्‍टेशन के 0.4 किलोमीटर तक नजदीकी आएगा। मलबे को कई दिनों से ट्रैक किया जा रहा था, लेकिन अचानक यह रेड अलर्ट तक करीब आ गया, जिसके बार प्रस्‍तावित स्‍पेसवॉक को टालना पड़ा। 

स्‍पेसवॉक को कैंसल करने के बाद ग्राउंड कंट्रोल टीम स्‍पेस स्‍टेशन को चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि इसे किसी खतरे से दूर किया जा सके। नई जानकारी के अनुसार, स्‍पेस स्‍टेशन को उस मलबे से अब कोई खतरा नहीं है। बहरहाल, स्‍पेसवॉक अब आज होने वाली है। भारतीय समय के मुताबिक इसे आज शाम 7 बजे से नासा की ऑफ‍िशियल वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.