• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Milky Way गैलेक्सी में एक अनजान चीज से निकल रही हैं X Ray, वैज्ञानिक बोले है नया तारा!

Milky Way गैलेक्सी में एक अनजान चीज से निकल रही हैं X-Ray, वैज्ञानिक बोले- है नया तारा!

एस्ट्रोनॉमर एलेस्सांडरो पेट्रूनो द्वारा संकलित किए गए पल्सर डेटाबेस के अनुसार, यह वस्तु 30 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी में स्थित है।

Milky Way गैलेक्सी में एक अनजान चीज से निकल रही हैं X-Ray, वैज्ञानिक बोले- है नया तारा!

खोजबीन में पता चला कि गैलेक्सीम में मौजूद वस्तु MAXI J1816-195 एक न्यूरोन स्टार है

ख़ास बातें
  • खोज की पुष्टि होने के बाद इसके आगे की ऑब्जर्वेशन की जा रही है
  • स्विफ्ट की मदद से इसका फॉलोअप लिया जा रहा है
  • लिवरपूल टेलीस्कोप के माध्यम से इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है
विज्ञापन
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को हमारी गैलेक्सी Milky Way में एक अजब वस्तु खोज में पता चली है। इसे MAXI J1816-195 नाम दिया गया है और यह X-ray लाइट छोड़ रही है। वैज्ञानिकों को पहली बार इसके बारे में 7 जून को पता चला था। इसे जापान की स्पेस एजेंसी के ऑल स्काई एक्स रे इमेज (MAXI) के माध्यम कैप्चर किया गया है। इस खोज पर प्रकाश खगोल भौतिक शास्त्री हितोशी निगेरो और उनकी टीम ने डाला जो जापान की निहोन यूनिवर्सिटी से हैं। उन्होंने एस्ट्रोनॉमर टेलीग्राम में एक नोटिस के रूप में पोस्ट किया कि एक नए एक्स-रे स्रोत का पता लगाया गया है।  

एस्ट्रोनॉमर एलेस्सांडरो पेट्रूनो द्वारा संकलित किए गए पल्सर डेटाबेस के अनुसार, यह वस्तु 30 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी में स्थित है। उन्होंने बताया कि इसकी लोकेशन Serpens, Scutum और Sagittarius तारामंडल के प्लेन में कहीं है। यह वस्तु यूं तो काफी अधिक चमकीली दिखाई दे रही थी लेकिन वैज्ञानिक MAXI डेटा के माध्यम से इसकी पहचान नहीं कर सके। बाद में, पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के एक खगोल भौतिकशास्त्री, जेमी केनेआ और उनके सहयोगियों ने इसके असल स्थान का निरीक्षण करने के लिए नील गेहरल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी का इस्तेमाल किया। 

ATel में उन्होंने लिखा है, "इसकी लोकेशन किसी ज्ञात कैटालॉग्ड एक्स रे सोर्स के पास नहीं है, इसलिए हम इस बात से सहमत हैं कि यह एक नया अस्थायी सोर्स MAXI J1816-195 है।" 

खोज पर खगोल भौतिकशास्त्री पीटर बुल्ट ने और अधिक प्रकाश डाला है। पीटर नासा के गोद्दार स्पेस फ्लाइट सेंटर में काम करते हैं। इन्होंने न्यूरो स्टार इंटीरियर कम्पोजिशन एक्सप्लोरर (NICER) की मदद से इस वस्तु को ऑब्जर्व किया। इस खोजबीन में पता चला कि MAXI J1816-195 एक न्यूरोन स्टार है और एक नया मिलिसेकंड एक्स रे पल्सर है। 

खोज की पुष्टि होने के बाद इसके आगे की ऑब्जर्वेशन की जा रही है स्विफ्ट की मदद से इसका फॉलोअप लिया जा रहा है। इसके अलावा, स्पेन में ला पामा के कैनरी आईलैंड पर लिवरपूल टेलीस्कोप को लगाया गया है ताकि इसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाई सके। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »