• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष से खींची माउंट एवरेस्‍ट की तस्‍वीर, ISS पर सवार यात्रियों का कमाल!

अंतरिक्ष से खींची माउंट एवरेस्‍ट की तस्‍वीर, ISS पर सवार यात्रियों का कमाल!

नासा ने इस पोस्‍ट को कैप्‍शन दिया है, ऐसा माउंट एवरेस्ट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

अंतरिक्ष से खींची माउंट एवरेस्‍ट की तस्‍वीर, ISS पर सवार यात्रियों का कमाल!

Photo Credit: Instagram/Nasa

भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटो में टकराव की वजह से यह पहाड़ हर साल लगभग 1 सेंटीमीटर ऊंचा उठ रहा है।

ख़ास बातें
  • 2.3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस तस्‍वीर को लाइक किया है
  • एरियल इमेज देखने पर पहाड़ों को पहचानना मुश्किल होता है
  • यह भी समझ नहीं आता कि कौन सा पॉइंट सबसे ऊंचा है
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) की एक आश्चर्यजनक तस्वीर खींची है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में बर्फ से ढकी कई चोटियों के साथ पहाड़ों का एरियल व्‍यू दिखाई दे रहा है। जमीन से ऐसी तस्‍वीर नजर नहीं आ सकती, क्‍योंकि तब पहाड़ बहुत बड़े दिखाई देते हैं। अंतरिक्ष से देखने पर यह आपस में मिलते-जुलते नजर आते हैं। एरियल इमेज देखने पर पहाड़ों को पहचानना भी मुश्किल होता है। यह भी समझ नहीं आता कि कौन सा पॉइंट सबसे ऊंचा है।    

नासा ने इस पोस्‍ट को कैप्‍शन दिया है, ऐसा माउंट एवरेस्ट आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। पृथ्वी का सबसे ऊंचा पहाड़ अंतरिक्ष से एकदम अलग दिखाई देता है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन पर सवार एक अंतरिक्ष यात्री ने माउंट एवरेस्ट की यह सीधी तस्‍वीर ली है। माउंट एवरेस्‍ट की समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 29,029 फीट (8,848 मीटर) है।
 


नासा ने अपने कैप्‍शन में यह भी लिखा कि भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटो में टकराव की वजह से यह पहाड़ हर साल लगभग 1 सेंटीमीटर ऊंचा उठ रहा है। खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर 2.3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस तस्‍वीर को लाइक किया है।

ISS पर सवार अंतरिक्ष यात्रियों के लिए फोटोग्राफी एक पसंदीदा शगल लगता है। मिस्र के पिरामिड हों या चीन की दीवार अंतरिक्ष से इन सभी को तस्‍वीरों में कैद करने की कोशिश की गई है।  

कुछ साल पहले यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट ने गीजा में मिस्र के पिरामिडों की एक फोटो शेयर की थी। वह भी ISS पर सवार थे। हालांकि वो पिरामिड अगल थे। वो नहीं थे, जिन्‍हें थॉमस ढूंढ रहे थे। उन्‍होंने लिखा था कि अंतरिक्ष से उन्‍हें पहचानना आसान नहीं है। साल 2018 में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग आर्टेमयेव ने ISS से एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्हें पूरा यकीन था कि उन्होंने चीन की दीवार को कैद कर लिया है। हालांकि तस्‍वीर में उस चीज को समझना बेहद मुश्किल था। बहरहाल, माउंट एवरेस्‍ट के साथ भी ऐसा ही लगता है, क्‍योंकि अंतरिक्ष से ली गई इमेज में सबसे ऊंचे शिखर को पहचानना मुश्किल भरा काम है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »