Peregrine Moon Lander : अमेरिका-Nasa का सपना टूटा! 50 साल बाद चांद पर गया लैंडर पृथ्‍वी पर ‘खत्‍म’!

Peregrine Moon Lander : करीब 50 साल के लंबे फासले के बाद 8 जनवरी को अमेरिका ने चांद पर उतरने के लिए ऐतिहासिक उड़ान भरी थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जनवरी 2024 13:06 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका का फेल हो चुका मून मिशन खत्‍म
  • दक्षिण प्रशांत महासागर में हुआ क्रैश
  • हालांकि इसकी ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन अभी नहीं आई है

Nasa ने इस मिशन के लिए 100 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।

Peregrine Moon Lander Update : अमेरिका का फेल हो चुका मून मिशन पृथ्‍वी पर क्रैश कर गया है। करीब 50 साल के लंबे फासले के बाद 8 जनवरी को अमेरिका ने चांद पर उतरने के लिए ऐतिहासिक उड़ान भरी थी। यूनाइटेड लॉन्‍च अलायंस (ULA) नाम के एक प्राइवेट मैन्‍युफैक्‍चरर के वल्कन सेंटौर रॉकेट की मदद से नासा (Nasa) के पेरेग्रीन 1 लूनर लैंडर (Peregrine 1 lunar lander) को ऑर्बिट में पहुंचाया गया था, लेकिन लॉन्चिंग के चंद घंटों बाद मिशन में गड़बड़ी आ गई।  
 

Advertisement
मिशन से जुड़े अपडेट दे रही एस्‍ट्रोबॉटिक (Astrobotic) ने बताया है कि उसका संपर्क पेरेग्रीन लैंडर से टूट गया है। जिसका मतलब है कि लैंडर ने कंट्रोल्‍ड तरीके से देर रात दक्षिण प्रशांत महासागर में री-एंट्री कर ली है, जोकि नियंत्रित तरीके से हुई है। कंपनी ने कहा है कि वह सरकारी संस्‍थाओं से मिलने वाली कन्‍फर्मेशन का इंतजार कर रही है।  
 

क्‍या गड़बड़ी आई थी मिशन में  

मिशन लॉन्‍च होने के कुछ घंटों बाद ही एक प्रोपल्‍शन ग्लिच आ गया। इससे पेरेग्रीन लैंडर के सौर पैनलों को सूर्य की ओर फोकस नहीं किया जा सका। इससे स्‍पेसक्राफ्ट के बाहरी हिस्‍से को भी नुकसान हुआ। 
 

Nasa ने खर्च की थी मोटी रकम  

Nasa ने इस मिशन के लिए 100 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। पेरेग्रीन 1 लूनर लैंडर के जरिए नासा चांद की सतह की संरचना और लैंडिंग वाली जगह के वातावरण में रे‍डिएशन की जानकारी जुटाना चाहती थी। जाहिर तौर पर मिशन फेल होने से नासा की उम्‍मीदों को झटका लगा होगा। 
Advertisement
 

एक और प्राइवेट मिशन का अंत 

यह पहली बार नहीं है, जब किसी प्राइवेट कंपनी ने चांद पर उतरने की कोशिश की और वह फेल हो गई। सबसे पहले अप्रैल 2019 में इस्राइल का बेयरशीट लैंडर चांद की सतह पर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था। पिछले ही साल अप्रैल में जापान की कंपनी आईस्‍पेस का हुकातो मिशन चांद पर क्रैश कर गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.