Next Solar Eclipse : फ‍िर लगने वाला है सूर्यग्रहण, नोट कर लें तारीख, जानें डिटेल

इस 2 अक्‍टूबर को दुनिया ने सूर्य ग्रहण देखा, जोकि एक वलयाकार सूर्यग्रहण था। एक बार फ‍िर सूर्यग्रहण लगने वाला है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • अगले साल 29 मार्च को लग रहा सूर्यग्रहण
  • दुनियाभर के देशों में इसे देखा जा सकेगा
  • भारत में यह दिखाई नहीं देगा

29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। एक और सूर्यग्रहण अगले साल 21 सितंबर को लगने वाला है।

Next Solar Eclipse : इस 2 अक्‍टूबर को दुनिया ने सूर्य ग्रहण देखा, जोकि एक वलयाकार सूर्यग्रहण था। एक बार फ‍िर सूर्यग्रहण लगने वाला है। रिपोर्टों के अनुसार, यह मौका इस साल तो नहीं, लेकिन अगले साल की शुरुआत में आएगा। 29 मार्च 2025 को दुनिया आंशिक सूर्य ग्रहण देखेगी। इसे यूरोप, एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के अलावा अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के एरिया में देखा जा सकेगा। आंशिक सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य पूरी तरह से नहीं ढकता। उसका कुछ हिस्‍सा अंधेरे में खो जाता है। 
 

What is Solar Eclipse

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, चंद्रग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।

29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। एक और सूर्यग्रहण अगले साल 21 सितंबर को लगने वाला है। वह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में एक अच्‍छे सूर्य ग्रहण की संभावना 21 मई 2031 को बन रही है। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar eclipse) होगा, जिसमें सूर्य का लगभग 28.87% हिस्‍सा दिखाई नहीं देगा। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट बताती है कि ग्रहण का सबसे बेस्‍ट व्‍यू केरल और तमिलनाडु के शहरों में दिखाई देगा।  

कोच्चि, अलाप्पुझा, चलाकुडी, कोट्टायम, तिरुवल्ला वो प्रमुख शहर होंगे, जहां से ग्रहण का शानदार नजारा दिखाई देगा।
Advertisement

सूर्यग्रहण को नग्‍न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के लिए नॉर्मल सनग्‍लास का इस्‍तेमाल भी काफी नहीं है। ग्रहण के लिए खासतौर पर बनाए जाने वाले चश्‍मे यूज करने चाहिए, जो ISO 12312-2 इंटरनेशनल स्‍टैंडर्ड वाले होते हैं। ग्रहण देखने वाला चश्‍मा पहनकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। इससे ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है। सूर्य ग्रहण के अलावा अगले साल दो चंद्रग्रहण भी दिखाई देंगे।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.