न्‍यूजीलैंड के आसमान में घूमती नीली चीज को लोगों ने समझा एलियन एयरक्राफ्ट, Elon Musk से जुड़ा है सच!

शुरुआती यकीन भले ही एलियन एयरफ्राफ्ट को लेकर है, लेकिन इसे एक अलग तरह की घटना माना जा रहा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जून 2022 19:11 IST
ख़ास बातें
  • यह एलन मस्क की स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए रॉकेट की वजह से है
  • बताया जाता है कि रॉकेट ने आसमान में फ्यूूल डंप किया होगा
  • इसकी वजह से ऐसी आकृति बन गई होगी

बताया जाता है कि यह अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए एक रॉकेट की वजह से हुआ है।

एलियंस की खोज में व्‍याकुल यह दुनिया कई दफा वैज्ञानिक मिशनों को भी उनसे जोड़ देती है। शायद न्‍यूजीलैंड में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार रात न्‍यूजीलैंड के आकाश में लोगों ने सर्पिल आकार में नीली रोशनी को देखा। ज्‍यादातर ने यही कयास लगाए कि वह एक एलियन एयरक्राफ्ट हो सकता है। घटना रविवार शाम 7.30 बजे के आसपास की और नेल्‍सन शहर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि वहां लोगों ने आकाश में एक धुंधली सर्पिल आकृति देखी, जो नीले रंग की थी। कई लोगों ने इससे जुड़ी तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।  

शुरुआती यकीन भले ही एलियन एयरफ्राफ्ट को लेकर है, लेकिन इसे एक अलग तरह की घटना माना जा रहा है। बताया जाता है कि यह अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए एक रॉकेट की वजह से हुआ है। फाल्‍कन-9 रॉकेट को रविवार की सुबह फ्लोरिडा में केप कैनावेरल से लॉन्‍च किया गया था। यह अपने साथ एक उपग्रह को लेकर गया है, जिसे ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाना है। 
घटना की तस्‍दीक न्यू प्लायमाउथ एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने भी अपने फेसबुक पोस्‍ट में की है। बताया है कि आकाश में सर्पिल आकृति स्पेसएक्स रॉकेट से ‘ईंधन डंप' या ‘एग्जॉस्ट प्लम' की वजह से मुमकिन हो सकती है। सोसाइटी के मुताबिक, इस तरह के असर पहले भी देखे गए हैं। स्‍पेसएक्‍स के इस रॉकेट को लेकर पहले से ही कहा जा रहा था कि वह न्‍यूजीलैंड के आसमान से होकर गुजरेगा। बताया जाता है कि वह नीली रोशनी संभवत: सूर्य की रोशनी के संपर्क में आने की वजह से नजर आई होगी।  

हालांकि इस घटना ने हजारों लोगों को हैरान कर दिया। भले इसकी वजह इंसानी थी, लेकिन लोग इसे एक असाधारण दृश्‍य समझ रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, लोगों ने कहा कि उन्‍होंने इस तरह की आकृति पहले कभी नहीं देखी। लोगों के मुताबिक, वह एकदम अलग था। एक विशाल सर्पाकार चीज जो बहुत धीरे-धीरे रात में उत्तर की ओर बढ़ रही थी और फ‍िर विलुप्‍त हो गई। इस चीज को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्‍होंने कहा कि वह किसी ग्रह या तारे जैसा लग रहा था। लोगों के मुताबिक, 10 मिनट के अंदर उस आकृति ने हमारा आधा आसमान पार कर लिया था और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.