स्पेस रोमांच अब आपके सोफे पर! Netflix पर मिलेगा NASA रॉकेट लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग

NASA+ पहले से ही एक फ्री, एड-फ्री प्लेटफॉर्म है जो NASA की वेबसाइट और ऐप्स पर मौजूद है। लेकिन अब इसकी पहुंच और भी बड़ी होने जा रही है, क्योंकि Netflix ने इसे अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2025 13:08 IST
ख़ास बातें
  • इस गर्मी Netflix पर लाइव दिखेगा NASA का स्पेस कंटेंट
  • बिना किसी चार्ज के देखिए रॉकेट लॉन्च और स्पेसवॉक
  • NASA+ अब Netflix पर फ्री, बस ऐप खोलिए और देखिए

NASA के कई इवेंट्स को लेकर टाइम टेबल पहले ही तैयार है

Photo Credit: NASA

Netflix यूजर्स को जल्द सिर्फ सीरीज और फिल्मों का ही मजा नहीं मिलेगा, बल्कि वो रॉकेट लॉन्च और स्पेसवॉक जैसी रियल स्पेस एक्शन को भी लाइव देख सकेंगे और वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के। NASA ने हाल ही में ऐलान किया है कि उनकी NASA+ स्ट्रीमिंग सर्विस का कंटेंट अब Netflix पर भी फ्री में देखा जा सकेगा।

NASA+ पहले से ही एक फ्री, एड-फ्री प्लेटफॉर्म है जो NASA की वेबसाइट और ऐप्स पर मौजूद है। लेकिन अब इसकी पहुंच और भी बड़ी होने जा रही है, क्योंकि Netflix ने इसे अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने का फैसला लिया है। मतलब ये कि आप अब अपने Netflix ऐप पर बैठे-बैठे लाइव स्पेस इवेंट्स जैसे कि रॉकेट लॉन्च, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से स्पेसवॉक, धरती के लाइव व्यू और बहुत कुछ देख सकेंगे।
Advertisement

Netflix के मुताबिक, इस पार्टनरशिप का मकसद यंग ऑडियंस को स्पेस टेक्नोलॉजी और साइंस के करीब लाना है। NASA के कई इवेंट्स जैसे कि Progress 92 Cargo Ship का लॉन्च (3 जुलाई) और डॉकिंग (5 जुलाई) को लेकर टाइम टेबल पहले ही तैयार है। आने वाले समय में और भी स्पेस मिशन Netflix पर लाइव दिखाए जाएंगे।

इंटरनेट पर पहले से ही चर्चा है कि यह पार्टनरशिप स्पेस कंटेंट के लिए एक नया युग शुरू कर सकती है। Netflix इससे पहले स्टैंडअप कॉमेडी और WWE जैसे लाइव इवेंट्स दिखा चुका है, लेकिन यह पहला मौका है जब कंपनी रियल स्पेस मिशन को अपने प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब कुछ आपके Netflix सब्सक्रिप्शन के अंदर ही शामिल है, अलग से कोई पेमेंट नहीं देनी होगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, NASA Plus, NASA Live Streaming, Netflix
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.