NASA की Landsat 9 ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें, इंसान की जिंदगी बेहतर बनाएगी यह सैटेलाइट

इन इमेजेस ने एशिया के ऊंचे पहाड़ों यानी ह‍िमालय के बदलते परिदृश्य और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के तटीय द्वीपों और तट रेखाओं के बारे में भी डेटा प्रदान किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 14:55 IST
ख़ास बातें
  • लैंडसैट 9 ने हमारे बदलते हुए ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है
  • नासा और USGS के 'लैंडसैट 9' को 27 सितंबर को लॉन्च किया गया था
  • लैंडसैट 9 और लैंडसेट 8 हर आठ दिनों में 1500 इमेज जुटाएंगे

Photo Credit: यह सैटेलाइट उच्च रेडियोमेट्रिक रेजॉलूशन के साथ डेटा को वापस पृथ्वी पर भेजता है।

नासा और US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के जॉइंट मि‍शन 'लैंडसैट 9' को 27 सितंबर को लॉन्च किया गया था। इस अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ने पृथ्वी की अपनी पहली लाइट इमेजेस को जुटाया है।

नासा की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 31 अक्टूबर को मिली ये इमेजेस इशारा करती हैं कि यह मिशन महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों को मैनेज करने और क्‍लाइमेट चेंज के प्रभावों को समझने में लोगों की मदद करेगा। 
Advertisement

नासा में एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने कहा कि लैंडसैट 9 की पहली इमेजेस ने हमारे बदलते हुए ग्रह के बारे में महत्वपूर्ण चीजों को कैद किया है। यह नासा और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मिशन को आगे ले जाएगा, जो अंतरिक्ष से देखे गए पृथ्वी के जमीनी दृश्‍य और समुद्र तट के बारे में महत्वपूर्ण डेटा प्रदान करता है। इस प्रोग्राम से जिंदगियों को बेहतर बनाने के साथ-साथ जीवन को बचाने में भी मदद मिल सकती है। उन्‍होंने कहा क‍ि नासा, यूएसजीएस के साथ काम करना जारी रखेगी, ताकि अमेरिका समेत दुनिया भर के डिसीजन मेकर्स जलवायु संकट की तबाही को बेहतर ढंग से समझ सकें।
इन इमेजेस ने अमेरिका के डेट्रॉइट, मिशिगन और फ्लोरिडा की कोस्टलाइन को लेकर जरूरी जानकारियां दी हैं, साथ ही एशिया के ऊंचे पहाड़ों यानी ह‍िमालय के बदलते परिदृश्य और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के तटीय द्वीपों और तट रेखाओं के बारे में भी डेटा प्रदान किया है।
Advertisement

लैंडसैट 9 का डिजाइन लैंडसैट 8 के जैसा ही है, जिसे 2013 में लॉन्च किया गया था। लैंडसेट 8 अभी ऑर्बिट में बना हुआ है, लेकिन नए सैटेलाइट को कई सुधारों के साथ लॉन्‍च किया गया है। यह उच्च रेडियोमेट्रिक रेजॉलूशन के साथ डेटा को वापस पृथ्वी पर भेजता है। खासतौर से, पानी या घने जंगलों से जुड़े डेटा को। उदाहरण के लिए, लैंडसेट 9 कि‍सी तरंग दैर्ध्य के 16000 शेड्स में अंतर को पता कर सकता है, जबकि इससे पुराने लैंडसेट 7 में 256 शेड्स को ही डिटेक्‍ट करने की ताकत थी।

गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में नासा के लैंडसैट 9 प्रोग्राम से जुड़े वैज्ञानिक जेफ मसेक ने कहा क‍ि पहली इमेजेस, लैंडसैट यूजर्स के लिए मील का पत्थर हैं। यह लैंडसैट 9 की ओर से भेजी गई क्‍वॉलिटी को देखने का पहला मौका है। प्रेस रिलीज में यह भी बताया गया है कि लैंडसैट 9 में दो उपकरण हैं, जो इमेजेस कैप्चर करते हैं। 
Advertisement

पहली इमेजेस के बारे में यूएसजीएस के एक्टिंग डायरेक्‍टर डॉ डेविड एपलगेट ने कहा क‍ि लैंडसैट 9 से मिली पहली और अविश्वसनीय तस्वीरें उस डेटा की एक झलक हैं, जो हमें पानी के उपयोग, जंगल में आग के प्रभाव, ग्लेशियर समेत तमाम प्रमुख मुद्दों पर वैज्ञानिक तरीके से फैसला लेने में मदद करेंगी। यूएसजीएस, लैंडसैट 9 के साथ-साथ लैंडसैट 8 को भी ऑपरेट करेगा और दोनों सैटेलाइट्स मिलकर हर आठ दिनों में पृथ्वी की सतह की लगभग 1,500 इमेजेस जुटाएंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , NASA, Landsat 9, landsat 8, Satellite, USGS, AISA, america, Himalaya

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.