धरती का इतना खूबसूरत रूप आपने नहीं देखा होगा! पृथ्वी को खास एंगल से फिल्माकर NASA ने Instagram पर किया शेयर

स्पेस एजेंसी नासा ने अपने Instagram पर पृथ्वी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आंखों पर यकीन ही न हो।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2023 20:06 IST
ख़ास बातें
  • NASA ने Instagram पर पृथ्वी का वीडियो किया शेयर
  • धरती का एक ऐसा वीडियो शूट किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए
  • वीडियो देखकर लगता है जैसे यह किसी और दुनिया का वीडियो है

इस वीडियो को लगभग 10 लाख लोगों ने लाइक किया है।

Photo Credit: Instagram/ NASA

NASA ने हमारी धरती का एक ऐसा वीडियो शूट किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाए। वीडियो में पृथ्वी को इस तरह से शूट किया गया है कि ये किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लगता है। इस वीडियो को नासा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, इसकी तारीफ किए बिना रह पा रहा है। इससे पहले धरती का इस तरह फिल्माया गया वीडियो शायद ही सामने आया हो। 

स्पेस एजेंसी नासा ने अपने Instagram पर पृथ्वी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आंखों पर यकीन ही न हो। इस वीडियो में धरती की ऐसी खूबसूरती दिख रही है जो आपने अब से पहले कभी नहीं देखी होगी। घूमती हुई पृथ्वी का ये वीडियो इसे एंगल से दिखाता है जिसे देखकर आंखें खुली रह जाएं। वीडियो देखकर लगता है जैसे यह किसी और दुनिया का वीडियो है। आप भी देखें ये बेहद खूबसूरत वीडियो जो NASA ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है- 

वीडियो को शेयर करते हुए NASA ने लिखा है (हिंदी में अनुवादित)- "देखें दुनिया कैसे गुजरती है। जो लोग पृथ्वी की कक्षा में हमारे ग्रह को एक अलग एंगल से देखने के दुर्लभ मौके के लिए गए हैं, उनका कहना है कि अंतरिक्ष में यह नीला मार्बल वास्तव में काफी सुंदर और प्रेरणादायक है, जब इसे सीधे 250 मील से देखा जाता है।" नासा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो वाकई में ही इतना खूबसूरत है कि जिसे जितनी बार देखो, कम लगता है। 

यूजर्स ने भी इस वीडियो को खूब लाइक किया है। इस वीडियो को लगभग 10 लाख लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट पर 2000 से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं। नासा ने इस वीडियो के बारे में कई और जानकारियां भी दी हैं। जिसमें कहा गया है कि यह अल्ट्रा हाई डेफिनिशन वीडियो है जो कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन एक्सपिडिशन (ISS) 67 और 68 के दौरान मार्च 2022 और मार्च 2023 के मध्य कैप्चर किया गया है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन धरती की कक्षा में 409 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो कि हर 90 मिनट में धरती का एक चक्कर लगा लेता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  2. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  4. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  2. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  3. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  5. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  6. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  7. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  8. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  9. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  10. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.