Nasa का हैरान करने वाला दावा, पृथ्‍वी नहीं लगा रही सूर्य का चक्‍कर! जानें पूरा मामला

सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है। लेकिन बैरीसेंटर इससे अलग है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 12:29 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी नहीं कर रही सूर्य की परिक्रमा
  • नासा ने किया हैरान करने वाला दावा
  • एक बैरिसेंटर के चारों ओर घूम रहा ग्रह

सांकेतिक तस्‍वीर।

Earth-Sun News : स्‍कूल के दिनों से हमें यही पढ़ाया गया है कि हमारी पृथ्‍वी, सूर्य की परिक्रमा करती है। सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्‍कर लगाते हैं। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने नई जानकारी पेश की है। इस पर भरोसा करें तो फ‍िलहाल पृथ्‍वी, सूर्य की परिक्रमा नहीं कर रही। नासा का कहना है कि पृथ्‍वी एक बैरिसेंटर (barycenter) की परिक्रमा कर रही है। यह ऑर्बिट‍िंग बॉडी सिस्‍टम में द्रव्‍यमान का केंद्र (center of mass) होता है। नासा के मुताबिक अगर एक कॉस्मिक प्‍लेग्राउंड की कल्‍पना की जाए, जहां सूर्य और पृथ्‍वी एक धुरी के रूप में काम करते हैं। दोनों जिस पॉइंट के चारों ओर अपना संतुलन बनाते हैं, उसे बैरीसेंटर कहा जाता है और अभी यह सूर्य के अंदर नहीं है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है। लेकिन बैरीसेंटर इससे अलग है। नासा के अनुसार, भले ही सूर्य का विशाल द्रव्यमान पृथ्वी को अपनी कक्षा में खींचता है, लेकिन न्यूटन के सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण के नियम (Newton's law of universal gravitation) के अनुसार, यह आकर्षण दो-तरफा है। पृथ्वी भी अपने तरीके से सूर्य पर गुरुत्वाकर्षण बल लगाती है।

पृथ्‍वी के गुरुत्‍वाकर्षण बल का खिंचाव सूर्य के गुरुत्‍वाकर्षण बल के खिंचाव की तुलना में मामूली है, लेकिन यह बैरीसेंटर की पोजिशन चेंज करने के लिए काफी है। बैरीसेंटर आमतौर पर सूर्य के केंद्र के करीब होता है लेकिन शनि और बृहस्‍पति जैसे ग्रह उसे कभी-कभार सूर्य के दायरे से बाहर खींच सकते हैं।  

नासा ने केप्लर के तीसरा नियम की भी बात की है, जो एक-दूसरे के चारों ओर घूमने वाली दो चीजों के द्रव्यमानों के बीच संबंध के बारे में बताता है। नासा के मुताबिक, एक पल के लिए सोचें कि एक छोटा तारा एक बड़े तारे के चारों ओर चक्‍कर लगा रहा हो। असल में वो एक द्रव्‍यमान केंद्र के चारों ओर घूमते हैं, जिसे बैरीसेंटर कहा जाता है। 
Advertisement

नासा के अनुसार, सूर्य का द्रव्‍यमान हमारे सौर मंडल में सबसे ज्‍यादा है। इस वजह से बैरीसेंटर आमतौर पर सूर्य के केंद्र के बहुत करीब होता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि वह सूर्य के केंद्र के अंदर ही हो। बृहस्पति और शनि जैसे विशाल ग्रहों के असर से बैरीसेंटर को सूर्य के दायरे से बाहर लाया जा सकता है। रिपोर्ट कहती है कि फ‍िलहाल बैरीसेंटर सूर्य के बाहर है और इसलिए पृथ्‍वी की कक्षा सूर्य के चारों ओर नहीं, बल्कि अं‍तरिक्ष में एक बिंदु के चारों ओर है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.