NASA को मंगल पर सूर्य ग्रहण में दिखी यह किसकी आंख!

Perseverance रोवर ने मंगल पर घूमते हुए आसमान में एक गजब नजारा देखा और कैमरा में कैद कर लिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 नवंबर 2024 14:28 IST
ख़ास बातें
  • रोवर ने मंगल पर घूमते हुए एक अजब नजारा कैमरे में कैद किया।
  • मंगल पर उस समय आंशिक सूर्य ग्रहण घटित हो रहा था।
  • मंगल का चंद्रमा Phobos सूर्य के सामने से गुजरा।

मंगल पर घटना के दौरान आंशिक सूर्य ग्रहण हो रहा था।

NASA का पर्सेवरेंस रोवर (Perseverance rover) जो कि एक खोजी स्पेसक्राफ्ट है, मंगल पर काफी समय से भ्रमण कर रहा है। यह मंगल की चट्टानी, और रेत से भरी सतह पर जीवन की तलाश में भी जुटा है। हाल ही में रोवर ने मंगल पर घूमते हुए एक अजब नजारा कैमरे में कैद किया। 

Perseverance रोवर ने मंगल पर घूमते हुए आसमान में एक गजब नजारा देखा और उसे अपने कैमरा में कैद कर लिया। दरअसल मंगल पर उस समय आंशिक सूर्य ग्रहण घटित हो रहा था। इस दौरान मंगल का उपग्रह यानी चंद्रमा Phobos, सूर्य और मंगल के बीच में आ गया। जिससे कि उसने एक आंख की आकृति ले ली। नासा ने इसे Googly Eye नाम दिया। मंगल का यह चंद्रमा आलू के आकार का है जो सूर्य के सामने से गुजरा। सूर्य के सामने आने के कारण यह इस पर छाया डाल रहा था और Googly Eye जैसा लग रहा था। 

Perseverance रोवर ने इसे Mastcam-Z नामक कैमरा से कैद किया। नासा के अनुसार पर्सेवरेंस रोवर का मंगल पर यह 1258वां दिन था। नासा ने अपने X हैंडल से इस अद्भुत फोटो को शेयर किया है। नासा के अनुसार यह नजारा ऐसा था जैसे अंतरिक्ष से कोई हमें देख रहा है। पर्सेवरेंस रोवर मंगल के Jezero Crater में 2021 में लैंड हुआ था। उसके बाद से इसने इस क्रेटर में फोबोस मून की बहुत सारी फोटो कैप्चर की हैं। वहीं क्यूरोसिटी रोवर ने 2019 में फोबोस का एक वीडियो कैप्चर किया था। Opportunity रोवर ने 2004 में इसी तरह का नजारा कैप्चर किया था। 

Phobos के बारे में बता दें कि इसे 1877 में Asaph Hall ने खोजा था। यह मंगल के दूसरे चंद्रमा Deimos से काफी बड़ा है। इसका व्यास 27x22x18 किलोमीटर है। यह मंगल के दिन में तीन चक्कर लगाता है। यह इसकी सतह के काफी करीब मौजूद है। अक्सर मंगल की सतह की कुछ जगहें इसकी मौजूदगी के कारण छुपी हुई ही रहती हैं। इसका इतना नजदीक होना बताता है कि यह ग्रह से एक दिन टकरा जाएगा। यह 100 साल में ग्रह के 6 फीट करीब आता जा रहा है। 5 करोड़ साल में यह या तो ग्रह से टकरा जाएगा, या फिर रिंग के आकार में टूट जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.