3 करोड़ रुपये में नीलाम होने वाले थे कॉकरोच और उनके पेट से निकली मिट्टी, Nasa ने रुकवाई सेल, जानें वजह

इसे 1969 में पृथ्वी पर Apollo 11 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2022 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Apollo 11 मिशन के तहत लाई गई मिट्टी को नीलाम किया जा रहा था
  • नासा ने इस नीलामी को रुकवा दिया
  • ऑक्‍शन हाउस को बताया गया है कि यह अभी भी सरकारी चीज है

जिस साइंटिस्‍ट ने कॉकरोचों का अध्‍ययन किया था, उसने कभी ये सैंपल नासा को नहीं लौटाए।

बीते महीने हमने आपको बताया था कि एक ऑक्शन हाउस चंद्रमा की धूल/मिट्टी को नीलाम कर रहा है। इसे 1969 में पृथ्वी पर Apollo 11 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाया गया था। धूल/मिट्टी की खासियत यह थी कि इसे कॉकरोचों को भी खिलाया गया था और बाद में उनके पेट से निकाला गया। ताजा जानकारी यह है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने बोस्टन स्थित RR ऑक्शन से इस नीलामी को रोकने के लिए कहा है यानी वह अब चांद से लाई गई धूल को नीलाम नहीं कर सकेगा।  

एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के एक वकील ने नीलामीकर्ता को लिखे लेटर में कहा है कि अभी भी यह सरकार की है। वहीं, RR ऑक्‍शन की ओर से कहा गया है कि एक्‍सपेरिमेंट के लिए लाई गई वह धूल जिसकी मात्रा करीब 40 मिलीग्राम थी और तीन मरे हुए कॉकरोचों के कम से कम 400000 लाख डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) में बिकने की उम्मीद थी। लेकिन अब इसे रोक दिया गया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि Apollo 11 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों और उनके साथ आई चीजों जैसे इस धूल को 21 दिनों के लिए क्‍वारंटीन किया गया था। तब यह भी जांच की गई थी कि चांद की मिट्टी या धूल का असर इंसानों के अलावा धरती के अन्य कीड़ों पर किस तरह पड़ेगा। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से 15 जून को लिखे गए लेटर में कहा गया है कि सभी अपोलो सैंपल्‍स  नासा के हैं और किसी भी व्यक्ति, यूनिवर्सिटी या अन्य संस्था को इनका विश्लेषण, विनाश या बिक्री की अनुमति नहीं दी गई है। रिपोर्टों के अनुसार, नासा की ओर से कहा गया था कि बोली प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। नासा ने RR ऑक्‍शन से कहा था कि वह इस मटीरियल के मौजूदा ओनर से बात करे ताकि इसे सरकार को लौटाया जा सके। 
Advertisement

ध्‍यान देने वाली बात यह है कि इस मिशन के तहत चंद्रमा से 21.3 किलोग्राम चट्टान को पृथ्वी पर लाया गया था। इसमें से कुछ को कीड़ों, मछलियों और अन्य छोटे जीवों को खिलाया गया था। वैज्ञानिक यह देखना चाहते थे कि चंद्रमा की मिट्टी का यहां के जीवों पर क्‍या असर होता है। कहीं यह उनके लिए जहर का काम तो नहीं करती। जिन कॉकरोचों को यह मिट्टी खिलाई गई, उन्‍हें मिनेसोटा यूनिवर्सिटी में लाया गया था और मैरियन ब्रूक्स ने उन कॉकरोचों का अध्ययन किया था।
Advertisement

मैरियन ब्रूक्स की साल 2007 में मौत हो गई थी। उन्‍हें कॉकरोचों में कोई संक्रामक एजेंट्स नहीं मिले थे। याद रखने वाली बात यह है कि चंद्रमा की रॉक और कॉकरोच नासा को कभी नहीं लौटाए गए। इन्‍हें ब्रूक्स के घर पर डिस्‍प्‍ले किया गया था। ब्रूक्‍स की बेटी ने साल 2010 में उन्‍हें बेच दिया था। अब RR ऑक्‍शन की ओर से इनकी नीलामी की जा रही थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.