James Webb टेलीस्‍कोप का कमाल! बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमा पर खोज निकाली बड़ी चीज! जानें

CO2 on Europa : यह भी मालूम हुआ है कि यूरोपा पर कार्बन डाई ऑक्‍साइड की उत्‍पत्ति उसके महासागरों से हुई है ना कि उल्‍कापिंडों या बाहरी सोर्सेज के कारण।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 14:50 IST
ख़ास बातें
  • James Webb टेलीस्‍कोप ने की बड़ी खोज
  • बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमा पर कार्बन डाईऑक्‍साइड का लगाया पता
  • यह वहां जीवन का पता लगाने में मददगार हो सकती है

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी कई मिशनों के जरिए बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमाओं में से एक को टटोल रही है।

Photo Credit: Nasa

क्‍या पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश बृहस्‍पति ग्रह (Jupiter) के चंद्रमा पर पूरी हो सकती है। नासा (Nasa) के जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb Space Telescope) की मदद से वैज्ञानिकों को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। उन्‍होंने बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा (Europa) की बर्फीली सतह पर कार्बन डाइऑक्साइड का पता लगाया है। निष्‍कर्षों से यह भी मालूम हुआ है कि यूरोपा पर कार्बन डाई ऑक्‍साइड की उत्‍पत्ति उसके महासागरों से हुई है ना कि उल्‍कापिंडों या बाहरी सोर्सेज के कारण। इसका मतलब है कि यूरोपा के महासागर जीवन की संभावना को बनाए रख सकते हैं और वैज्ञानिकों को इस पर और रिसर्च करने की जरूरत है।    

यूरोपा हमारे वैज्ञानिकों के लिए काफी अहम है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी कई मिशनों के जरिए बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमाओं में से एक को टटोल रही है। यहां खारे तरल पानी का विशाल उपसतह महासागर (subsurface ocean) मौजूद हो सकता है। इस वजह से यह जीवन की खोज के लिए वैज्ञानिकों की लिस्‍ट में प्रमुख स्‍थान रखता है। 

अबतक यह पता नहीं था कि यूरोपा के महासागर में जीवन की मौजूदगी के प्रमुख केमिकल में से एक कार्बन मौजूद है या नहीं। नई खोज से यूरोपा की सतह और उसके सबसर्फेस ओसियन के बीच कनेक्‍शन का भी संकेत मिलता है। नासा की रिपोर्ट में बताया गया है कि यूरोपा के तारा रेगियो (Tara Regio) नामक इलाके में कार्बन डाइऑक्साइड सबसे ज्‍यादा मात्रा में मिला है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से यह तय करने में मदद मिलेगी कि क्‍या यूरोपा जीवन की मौजूदगी का पता लगाने के लिए बेहतर हो सकता है। वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि यह जीवन के लिए एक अच्छी जगह हो सकती है। मौजूदा खोज भविष्‍य के मिशनों को भी मदद करती सकती है। .

नासा ने साल 2024 में यूरोपा क्लिपर मिशन को लॉन्‍च करने की योजना बनाई है। यह मिशन यूरोपा को और अच्‍छे से टटोलेगा। यह पता लगाएगा कि यूरोपा में जीवन की कितनी संभावना मौजूद है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: James Webb Telescope, NASA, JUPITER, Europa, CO2, science news hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  2. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  4. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  5. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  6. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  7. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  9. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  10. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.