• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • NASA के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल पर भरी 25वीं उड़ान, देखें दूसरी दुनिया का अद्भुत नजारा!

NASA के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल पर भरी 25वीं उड़ान, देखें दूसरी दुनिया का अद्भुत नजारा!

नासा ने एक दिन पहले वीडियो को जारी किया है जिसमें इसके मंगल हेलीकॉप्टर की उड़ान का रोंगटे खड़े करने वाला नजारा दिखाया गया है।

NASA के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल पर भरी 25वीं उड़ान, देखें दूसरी दुनिया का अद्भुत नजारा!

वीडियो अपने आप बहुत अद्भुत है। हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के एक सेकंड के बाद यह शुरू होता है।

ख़ास बातें
  • वीडियो अपने आप बहुत अद्भुत है।
  • हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के एक सेकेंड के बाद यह शुरू होता है।
  • जब यह 33 फीट ऊंचाई पर पहुंच जाता है तो हेलिकॉप्टर आगे चलना शुरू होता है।
विज्ञापन
अगर आप भी दूसरी दुनिया देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो दिल थाम लीजिए! NASA के Ingenuity हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर उड़ान भरने का एक और कारनामा रचा है और फुटेज धरतीवासियों के लिए भेजी है। यह Ingenuity हेलीकॉप्टर की मंगल पर 25वीं उड़ान थी। नासा ने इसका वीडियो जारी किया है। नासा ने कहा है कि यह हेलीकॉप्टर की अब तक की सबसे लंबी और सबसे तेज उड़ान थी।  

18 अप्रैल को NASA का मार्स हेलिकॉप्टर इंजेन्यूटि फिर मंगल पर उड़ा। इसने 19km/h की स्पीड से 2310 फीट (704 मीटर) की दूरी तय की। नासा ने एक दिन पहले इस वीडियो को जारी किया है जिसमें इसके मंगल हेलीकॉप्टर की उड़ान का रोंगटे खड़े करने वाला नजारा दिखाया गया है। फिलहाल नासा की टीम अब इसकी 29वीं उड़ान के लिए तैयारी कर रही है।

सदर्न कैलिफॉर्निया में नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्ररी में इन्जेन्यूटि टीम के हेड टेडी जानेटोस ने एक बयान में कहा, "इन्जेन्यूटि हेलिकॉप्टर के नीचे लगे नेविगेशन कैमरा ने सांस थामने वाला नजारा दिखाया, कि मंगल की सतह से 33 फीट ऊपर 19 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ना कैसा लगता है।"

वीडियो अपने आप बहुत अद्भुत है। हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के एक सेकेंड के बाद यह शुरू होता है। जब यह 33 फीट ऊंचाई पर पहुंच जाता है तो हेलिकॉप्टर उड़ना शुरू होता है। इसकी परछाई को मंगल की सतह पर तेजी से चलते हुए देखा जा सकता है। तीन सेकंड के अंदर ही हेलिकॉप्टर अपनी अधिकतम स्पीड पकड़ लेता है। कहा गया है कि फुटेज को पांच गुना अधिक तेज कर दिया गया है। इसलिए 161 सेकंड की फ्लाइट केवल 35 सेकंड से भी कम की दिखाई पड़ रही है। 

वीडियो फुटेज में ग्रेन्स दिखाई दे रहे हैं और यह मंगल की मरुस्थल जैसी सतह पर उड़ने का अहसास हमें देता है। शुरू में इसमें रेतीली सतह दिखती है और फिर सतह चट्टानी सी होती जाती है। हेलिकॉप्टर के लैंड करने के समय पर फिर से रेतीली सतह दिखती है जो इसके लैंड करने के लिए सुरक्षित थी। इसमें नीचे की ओर लगे ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सतह से 3 फीट की दूरी पर अपने आप ही बंद हो जाता है ताकि नेविगेशन सिस्टम को रेत आदि से नुकसान न पहुंचे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »