बर्फ पर ‘एलियंस’ की तलाश! Nasa के Europa Clipper मिशन का लॉन्‍च आज, जानें इसके बारे में

Nasa Europa Clipper Mission : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) आज एक अहम मिशन को लॉन्‍च करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 14:05 IST
ख़ास बातें
  • नासा आज लॉन्‍च करेगी यूरोपा क्लिपर मिशन
  • बृहस्‍पति ग्रह के एक चंद्रमा यूरोपा पर जाएगा स्‍पेसक्राफ्ट
  • बर्फीली सतह के नीचे जीवन का लगाएगा पता

इस पूरे मिशन की लागत 5 अरब डॉलर बताई जाती है।

Nasa Europa Clipper Mission : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) आज एक अहम मिशन को लॉन्‍च करने जा रही है। यूरोपा क्लिपर स्‍पेसक्राफ्ट ( Europa Clipper spacecraft) को बृहस्‍पति ग्रह के एक चंद्रमा यूरोपा (Europa) के लिए रवाना किया जाएगा। यूरोपा को बृहस्‍पति का बर्फीला चांद भी कहते हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि यूरोपा पर मौजूद बर्फीले महासागर के नीचे जीवन के सबूत मौजूद हो सकते हैं। फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्‍पेस सेंटर के लॉन्‍च कॉम्‍प्‍लेक्‍स 39A से इसे उड़ाया जाएगा। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स का फाल्‍कन हैवी रॉकेट, यूरोपा क्लिपर स्‍पेसक्राफ्ट को स्‍पेस में ले जाएगा। यूरोपा तक पहुंचने के लिए स्‍पेसक्राफ्ट को 2.9 अरब किलोमीटर का सफर तय करना होगा। इस पूरे मिशन की लागत 5 अरब डॉलर बताई जाती है, जिसका मकसद यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे जीवन के लिए मौजूद हालात की जांच करना है।   
Advertisement

पृथ्‍वी के बाहर यूरोपा ऐसा अकेला खगोलीय पिंड है, जिसे लेकर सभी वैज्ञानिक यह मानते हैं कि यूरोपा में एक विशाल महासागर है, जिसमें पृथ्वी पर मौजूद महासागरों से भी ज्‍यादा पानी है। अगर यूरोपा स्‍पेसक्राफ्ट ऐसा कुछ खोज पाता है, तो वैज्ञानिकों के लिए यह बड़ी कामयाबी होगी। 



यूरोपा स्‍पेसक्राफ्ट में नासा के कई हाईटेक इंस्‍ट्रूमेंट्स लगाए हैं, जिनमें हाई-रेजॉलूशन कैमरा, बर्फ में काम करने वाले रडार, मैग्‍नोमीटर आदि शामिल हैं। 
Advertisement
 

6 साल बाद पहुंचेगा स्‍पेसक्राफ्ट 

साल 2024 में लॉन्‍च हो रहा यूरोपा स्‍पेसक्राफ्ट, बृहस्‍पति ग्रह तक साल 2030 तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्‍पेसक्राफ्ट करीब 49 बार यूरोपा के नजदीक से उड़ान भरेगा। यह बहुत कम ऊंचाई से यूरोपा को स्‍कैन करेगा ताकि बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमा के बारे में डिटेल जानकारी हासिल की जा सके। 

यूराेपा मिशन की कामयाबी का पता अगले दशक में चलेगा। अगर स्‍पेसक्राफ्ट वहां जीवन की संभावनाओं को तलाश पाता है, तो यह एलियंस (Aliens) को लेकर हमारी समझ को भी आकार देगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.