NASA और चीन के रोवर्स को मिले मंगल ग्रह पर मिले नदी और रेत के टीलों के संकेत

NASA के Perseverance ने मंगल ग्रुप पर अभी तक की सबसे बड़ी नदी की खोज की है। इस रोवर ने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2023 18:27 IST
ख़ास बातें
  • चीन का Zhurong रोवर लगभग दो वर्ष पहले मंगल ग्रह पर उतरा था
  • इसने मंगल की सतह पर पानी के निशान खोजे हैं
  • मंगल ग्रह पर मौजूद धूल में खनिजों की बड़ी मात्रा है

पिछले कुछ वर्षों से Nasa ने मंगल ग्रह को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के Perseverance रोवर और चीन के Zhurong रोवर को मंगल ग्रह पर नदियों और भीगे हुए रेत के टीलों के संकेत मिले हैं। चीन के रोवर को ठंड की वजह से इन टीलों के लगभग चार लाख वर्ष पहले एक साथ जुड़ने का प्रमाण मिला है। Perseverance रोवर ने एक तेजी से बहने वाली पानी की धारा के Jezero क्रेटर में अपना रास्ता बनाने के संकेत मिले हैं। 

Science Advances में प्रकाशित निष्कर्षों में बताया गया है कि Perseverance ने मंगल पर अभी तक की सबसे बड़ी नदी की खोज की है। यह कुछ स्थानों पर 66 फीट से अधिक गहरी थी। अमेरिका में Utah की Brigham Young University में रिसर्चर, Jani Radebaugh ने कहा कि इन निष्कर्षों से अन्य ग्रहों की सतहों को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना का पता चल रहा है। 

चीन का Zhurong रोवर लगभग दो वर्ष पहले मंगल ग्रह पर उतरा था। इसने मंगल की सतह पर पानी के निशान खोजे हैं। इस रोवर के निकट रेत के टीलों के संकेत भी मिले हैं। NASA के मार्स क्यूरोसिटी मिशन के सदस्य और Brown University में साइंटिस्ट, Ralph Milliken के हवाले से National Geographic ने बताया है कि मंगल ग्रह पर मौजूद धूल में खनिजों की बड़ी मात्रा है और ये खनिज हवा से पानी के कणों को खींच सकते हैं। अगर इस तरह का मैटीरियल रेल के टीलों को ढकता है सीजन के साथ आद्रता में होने वाले बदलाव से धूल पानी के कणों को खींच सकती है और इसके दोबारा लिक्विड बने बिना इसे छोड़ सकती है। 

पिछले कुछ वर्षों से Nasa ने मंगल ग्रह को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। Perseverance रोवर ने हाल ही में बेलवा क्रेटर की 152 तस्‍वीरें ली थी। नासा ने इन तस्‍वीरों को जोड़कर एक वीडियो के तौर पर रिलीज किया है। NASA के अनुसार, मंगल ग्रह पर बड़ी संख्‍या में गड्ढे हैं और ये ऑब्‍जेक्‍ट्स के टकराने से बने हो सकते हैं। बेलवा क्रेटर भी इन्हीं गड्ढों में से एक है। इन तस्वीरों से NASA की टीम को जेजेरो क्रेटर क्षेत्र को समझने में आसानी हो सकती है। साइंटिस्ट्स का मानना है कि इस क्षेत्र में मौजूद बड़े बोल्‍डर की वजह उल्‍कापिंडों का टकराना हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Science, NASA, Rover, Space, Discovery, River, China, Landing, Data, Mars, Indications, Planet

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.