Asteroid Alert! हवाई जहाज और घर के साइज की 2 अंतरिक्ष चट्टानें आ रहीं पृथ्‍वी के करीब, क्‍या मचेगी तबाही?

Asteroid Alert : हालांकि इनकी वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं होने की उम्‍मीद है। फ‍िर भी वैज्ञानिक इन्‍हें मॉनिटर करेंगे, ताकि इनकी दिशा का अंदाजा लगाया जा सके।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2022 16:01 IST
ख़ास बातें
  • कल 2 एस्‍टरॉयड आ रहे हैं पृथ्‍वी के करीब
  • एक का आकार एयरोप्‍लेन जितना, दूसरा घर के बराबर है
  • नासा ने जारी किया गया है अलर्ट

Asteroid Alert : अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही ला सकता है। करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड के टकराने के कारण हुआ था।

पृथ्‍वी (Earth) के करीब एस्‍टरॉयड्स (Asteroids) का आना जारी है। एक के बाद एक कई अंतरिक्ष चट्टानें हमारे ग्रह के नजदीक आ रही हैं। इनमें से कुछ साइज में बहुत बड़ी और संभावित रूप से खतरनाक भी हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी इन एस्‍टरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी करती रहती है। कल यानी 9 दिसंबर को दो एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह की ओर आ रहे हैं। इनमें से एक का साइज, एयरोप्‍लेन के जितना है, जबकि दूसरा एक घर के बराबर है। दोनों एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं, आइए जानते हैं।  

नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने बताया है कि कल शुक्रवार को दो एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी के करीब आएंगे। इनमें पहला है- एस्‍टरॉयड (2022 XJ)। यह एस्‍टरॉयड्स के अपोलो ग्रुप से ताल्‍लुक रखता है और आकार में 51 फीट का है यानी एक घर के बराबर है। यह करीब 10 किलोमीटर प्रति सेकंड की तूफानी रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा है और 26 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी को पास कर सकता है। हालांकि इसका साइज इतना नहीं है कि पृथ्‍वी को कोई नुकसान पहुंचा पाए। बावजूद इसके वैज्ञानिक इसे आखिरी समय तक मॉनिटर करेंगे, क्‍योंकि एस्‍टरॉयड कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। 

पृथ्‍वी के करीब आ रहा दूसरा एस्‍टरॉयड है (2022 WP11)। अपोलो ग्रुप से ही ताल्‍लुक रखने वाला यह एस्‍टरॉयड साइज में बड़ा है। यह करीब 230 फीट का है यानी एक एयरोप्‍लेन के जितना। यह 17 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर आ रहा है। जब यह पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होगा, तब दोनों के बीच दूरी सिर्फ 45 लाख किलोमीटर रह जाएगी। नासा ने दोनों ही एस्‍टरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में शामिल किया है। 

हालांकि इनकी वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं होने की उम्‍मीद है। वैज्ञानिक इन एस्‍टरॉयड्स को इसलिए मॉनिटर करेंगे, ताकि इन दिशा का अंदाजा लगाया जा सके। अगर कोई एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकरा जाए, तो बड़ी तबाही ला सकता है। करोड़ों साल पहले हमारी धरती से डायनासोरों का खात्‍मा भी एक एस्‍टरॉयड के टकराने के कारण हुआ था। खास बात यह है कि दोनों एस्‍टरॉयड को इसी साल खोजा गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.