Nasa Artemis Mission : 25 दिनों में 22 लाख Km का सफर कर धरती पर लौटा ओरियन कैप्‍सूल, देखें वीडियो

Nasa Artemis Mission : आर्टिमिस मिशन का मकसद इंसान को दोबारा चांद पर भेजना और वहां लंबे समय तक रुकने के लिए योजना बनाना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • 16 नवंबर को लॉन्‍च हुआ था आर्टिमिस 1 मिशन
  • कई महीनों की देरी के बाद लॉन्‍च हो पाया था मिशन
  • इसकी सफलता ने वैज्ञानिकों को उत्‍साहित किया है

Nasa Artemis Mission : पैराशूट की मदद से नीचे उतरते हुए ओरियन कैप्‍सूल ने 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में लैंड किया।

नासा (Nasa) के आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। करीब 25 दिनों तक चंद्रमा की टोह लेने के बाद नासा का ओरियन कैप्‍सूल (Orion space capsule) पृथ्‍वी पर लौट आया। इसने प्रशांत क्षेत्र (Pacific) में समुद्र में सफल लैंडिंग की। आर्टिमिस मिशन का मकसद इंसान को दोबारा चांद पर भेजना और वहां लंबे समय तक रुकने के लिए योजना बनाना है। रिपोर्टों के अनुसार, ओरियन कैप्‍सूल तीन बड़े लाल और सफेद पैराशूट की मदद से समुद्र में उतरा। 

ओरियन कैप्‍सूल को सबसे पहले साल 2014 में टेस्‍ट किया गया था। हालांकि तब यह पृथ्‍वी की कक्षा में ही रहा था और 20 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से वापस आ गया था। पहली बार चंद्रमा का चक्‍कर लगाकर पृथ्‍वी पर सफलता के साथ लौटा है। कैप्‍सूल को समुद्र से रिकवर किया जा सके, इसके लिए USS पोर्टलैंड को तैनात किया गया था। साथ ही हेलीकॉप्‍टर और नावों को भी तैनात किया गया था। नासा कई वर्षों से इससे जुड़ी रिहर्सल कर रही थी।  

रविवार को पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही कैप्सूल को 2,800 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान का सामना करना पड़ा। मिशन का मुख्य लक्ष्य ओरियन कैप्‍सूल की हीट शील्ड का परीक्षण करना था। नासा के लिए इस मिशन की सफलता बहुत मायने रखती है, क्‍योंकि आने वाले वर्षों में आर्टि‍मिस मिशन के अगले चरण लॉन्‍च होने हैं और इन मिशनों पर नासा ने अरबों डॉलर खर्च करने की तैयारी की है। 
 

पैराशूट की मदद से नीचे उतरते हुए ओरियन कैप्‍सूल ने 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से समुद्र में लैंड किया। नासा के वैज्ञानिक यह भी देखेंगे कि पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही अत्‍यधिक गर्मी का सामना करने वाले कैप्‍सूल पर क्‍या असर हुआ। इससे कैप्‍सूल के अंदर के तापमान पर कितना असर पड़ा। इस स्‍पेसक्राफ्ट ने अबतक 14 लाख मील (2253081.6 किलोमीटर) की यात्रा की है। आर्टिमिस 1 मिशन को 16 नवंबर को SLS रॉकेट की मदद से लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement

मिशन के दौरान इसने चंद्रमा की बेहतरीन तस्‍वीरें लीं, वीडियो रिकॉर्ड किए। चंद्रमा के पृथ्‍वी को कैप्‍चर किया। इसके अलावा, चंद्रमा की सतह के एकदम नजदीक 130 किलोमीटर से कम दूरी पर उड़ान भरी। यह ऐसा ह्यूमन स्‍पेसक्राफ्ट है, जिसने पृथ्‍वी से 432,000 किलोमीटर की दूरी तय की, जो एक रिकॉर्ड है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.