चांद पर भेजें अपना नाम, NASA दे रहा है Free मौका, यहां जानें रजिस्टर करने का तरीका

NASA के Artemis II मिशन के जरिए लोग फ्री में अपना नाम चांद तक भेज सकते हैं, रजिस्ट्रेशन जारी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 10:53 IST
ख़ास बातें
  • Artemis II 1972 के बाद पहली मानव लूनर फ्लाईबाय
  • NASA फ्री में नाम भेजने का मौका दे रहा है
  • Orion स्पेसक्राफ्ट में SD कार्ड पर जाएंगे नाम

NASA Artemis II मिशन के जरिए चांद के चारों ओर जाएगी मानव उड़ान

Photo Credit: NASA

NASA अपने Artemis प्रोग्राम के तहत एक और ऐतिहासिक मिशन की तैयारी कर रही है। एजेंसी का Artemis II मिशन इंसानों को अब तक की सबसे दूर की मानव अंतरिक्ष यात्रा पर ले जाएगा। यह मिशन चांद पर इंसानों की वापसी और आगे चलकर मंगल मिशन की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। Artemis II की लॉन्चिंग 6 फरवरी के आसपास तय की गई है, जबकि फरवरी, मार्च और अप्रैल में इसके लिए अतिरिक्त लॉन्च विंडो भी रखी गई हैं।

Artemis II मिशन के तहत चार एस्ट्रोनॉट्स को 10 दिन की यात्रा पर भेजा जाएगा, जिसमें वे चांद के चारों ओर चक्कर लगाएंगे। इस क्रू में NASA के एस्ट्रोनॉट Reid Wiseman, Victor Glover और Christina Koch शामिल हैं, जबकि कनाडा की ओर से Jeremy Hansen इस मिशन का हिस्सा होंगे। यह 1972 के बाद पहला मौका होगा, जब इंसान चांद के इतने करीब तक जाएगा।

NASA के एडमिनिस्ट्रेटर Jared Isaacman के मुताबिक, यह मिशन इंसानों को पृथ्वी से पहले से कहीं ज्यादा दूर ले जाएगा और चांद पर दोबारा लौटने के लिए जरूरी अहम जानकारियां देगा। Artemis II को अमेरिका की अगुवाई में मानव अंतरिक्ष उड़ान के अगले बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

इस मिशन से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह है कि NASA दुनिया भर के लोगों को भी Artemis II का हिस्सा बनने का मौका दे रहा है। एजेंसी ने लोगों से अपने नाम चांद तक भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिया है। NASA की वेबसाइट पर 21 जनवरी तक नाम रजिस्टर किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर्स को एक डिजिटल बोर्डिंग पास भी मिलेगा, जिसे वे यादगार के तौर पर सेव कर सकते हैं।

NASA ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि अब तक 15 लाख से ज्यादा नाम Artemis II मिशन के जरिए चांद के चारों ओर उड़ान भरने वाले हैं। एजेंसी के मुताबिक, मिशन लॉन्च के समय ये सभी नाम Orion स्पेसक्राफ्ट के अंदर एक SD कार्ड में स्टोर होकर चांद की यात्रा करेंगे।

जो लोग इस डिजिटल बोर्डिंग पास को पाना चाहते हैं, उनके लिए प्रोसेस काफी आसान रखा गया है। इसके लिए NASA की “Send Your Name with Artemis” वेबसाइट पर जाकर पहले और आखिरी नाम के साथ 4 से 7 अंकों का एक PIN डालना होगा। सबमिट करने के बाद यूजर अपना कस्टमाइज्ड डिजिटल बोर्डिंग पास डाउनलोड कर सकता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  3. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  4. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  7. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.