घर पर निर्माण कर रहे शख्‍स को दिखा कंकाल, वैज्ञानिकों की जांच में निकला यूरोप का सबसे बड़ा डायनासोर

यह जीवाश्म एक सौरोपोड (sauropod) का है, जो चार पैरों वाले जीव शाकाहारी जीव थे। उनकी गर्दन और पूंछ लंबी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 12:36 IST
ख़ास बातें
  • सेंट्रल सिटी पोम्बल में हुई कंकाल की खोज
  • घर पर कंंस्‍ट्रक्‍शन कर रहे शख्‍स ने देखी हड्डियां
  • उसके बाद वैज्ञानिकों ने संभाला मोर्चा

रिसर्चर्स का कहना है कि किसी जानवर की सभी पसलियों को इस तरह से ढूंढना सामान्य नहीं है।

डायनासोर का वजूद भले ही आज से करोड़ों वर्ष पहले खत्‍म हो गया हो, लेकिन इनके जीवाश्‍म मिलने का सिलसिला जारी है। यूरोपीय देश पुर्तगाल में डायनासोर के जो अवशेष खोजे गए हैं, वो यूरोप में खोजे गए अवशेषों में सबसे बड़े बताए जा रहे हैं।   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंकाल की खोज यहां की सेंट्रल सिटी पोम्बल में साल 2017 में हुई थी, जब एक शख्‍स ने अपने घर पर निर्माण कार्य शुरू किया। उन्‍होंने वहां जीवाश्‍म देखे। इसके बाद जांच शुरू हुई। इसी महीने स्पैनिश और पुर्तगाली जीवाश्म विज्ञानियों ने मौके पर खुदाई शुरू की। उनका मानना ​​है कि यह जीवाश्म एक सौरोपोड (sauropod) का है, जो चार पैरों वाले जीव शाकाहारी जीव थे। उनकी गर्दन और पूंछ लंबी थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सौरोपोड सभी डायनासोरों में सबसे बड़े थे और जमीन पर पाए गए अब तक के सबसे बड़े जानवर थे। विशेषज्ञों ने बताया कि इनकी मौजूदगी लगभग 15 करोड़ साल पहले अपर जुरासिक काल के दौरान थी। जीवाश्‍म वैज्ञानिकों ने डायनासोर की रीढ़ और पसलियों के कुछ हिस्सों का पता लगाया। इससे पता चलता है कि यह विशाल सरीसृप लगभग 12 मीटर (39 फीट) ऊंचा और 25 मीटर (82 फीट) लंबा था।

लिस्बन यूनिवर्सिटी की फैकल्‍टी ऑफ साइंस में पोस्‍ट-डॉक्‍टरल रिसर्चर ‘एलिसाबेट मलाफिया' ने Phys.org को बताया कि किसी जानवर की सभी पसलियों को इस तरह से ढूंढना सामान्य नहीं है। इसे मौजूदा पोजिशन में ही रहने दें, ताकि यह अपनी मूल शा‍रीरिक स्थिति को बनाए रखे। डायनासोर के कंकाल की खुदाई पर काम कर रहे रिसर्चर्स को उम्मीद है कि इसमें और भी बहुत कुछ है जिसका पता लगाया जाना बाकी है। इसका अध्‍ययन अब एक इंटरनेशनल रिसर्च टीम द्वारा किया जा रहा है।
Advertisement

यह खोज अमेरिका में 11.3 करोड़ साल पहले के डायनासोर के पैरों के निशान मिलने के बाद हुई है। टेक्सास में सूखे के बाद वहां की नदियां सूख रही हैं। डायनासोर वैली स्टेट पार्क से बहने वाली नदी में जलस्‍तर के घटने से वहां विशाल सरीसृपों के ट्रैक का पता चला है। पार्क के एक्‍सपर्ट का कहना है कि ज्‍यादातर पैरों के निशान 15 फीट लंबे और 7 टन वजनी एक्रोकैंथोसॉरस (Acrocanthosaurus) प्रजाति के डायनासोर से संबंधित हो सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.