• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष से नहीं हो पा रही सुनीता विल‍ियम्‍स की वापसी, क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट? जानें

अंतरिक्ष से नहीं हो पा रही सुनीता विल‍ियम्‍स की वापसी, क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट? जानें

Sunita Williams News : दोनों एस्‍ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के साथ डॉक हुए स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट (Starliner spacecraft) में फंसे हैं।

अंतरिक्ष से नहीं हो पा रही सुनीता विल‍ियम्‍स की वापसी, क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट? जानें

स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को तैयार किया है बोइंग (Boeing) ने। कंपनी काफी समय से ह्यूमन स्‍पेसक्राफ्ट पर काम कर रही थी।

ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स नहीं लौट पाईं पृथ्‍वी पर
  • मिशन में गड़बड़ी की वजह से फंसी हुुई हैं
  • उनके साथ बुुच विलमोर भी स्‍पेस में ही हैं
विज्ञापन
Sunita Williams News : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ स्‍पेस में गए बुच विलमोर (Butch Willmore) अभी तक धरती पर वापस नहीं लौट पाए हैं। दोनों एस्‍ट्रोनॉट इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के साथ डॉक हुए स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट (Starliner spacecraft) में फंसे हैं। बीते दिनों उनकी मुसीबत और बढ़ गई जब एक पुराने सैटेलाइट के टूटने से पैदा हुआ मलबा अंतरिक्ष में चारों तरफ फैल गया और आईएसएस व स्‍टारलाइनर से टकराने की संभावना बढ़ गई। इसके बाद सुनीता और उनके साथी को स्‍टारलाइनर में सहारा लेना पड़ा। 

हालांकि वो इस खतरे से बच गए, लेकिन स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट में आई खराबी के कारण पृथ्‍वी पर वापस नहीं लौट पा रहे हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 18 जून को धरती पर वापस आना था। 
 

स्‍टारलाइनर के साथ शुरू से थी दिक्‍कत 

स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट को तैयार किया है बोइंग (Boeing) ने। कंपनी काफी समय से ह्यूमन स्‍पेसक्राफ्ट पर काम कर रही थी। स्‍टारलाइनर मिशन को कई बार टाला गया। आखिरकार जब यह लॉन्‍च हुआ तो स्‍पेस स्‍टेशन में पहुंचने के बाद इसमें हीलियम लीक होने की दिक्‍कत आई। मिशन जोकि 8 दिनों के लिए था, अब अंतरिक्ष में ही ठिठक कर रह गया है। 
 

बार-बार आगे बढ़ रही है तारीख

पहले लगा था कि स्‍टारलाइनर स्‍पेसक्राफ्ट धरती पर 18 जून तक वापस आ जाएगा। इस तारीख को 26 जून के लिए शिफ्ट किया गया। अब नासा ने कहा है कि स्‍टारलाइनर इस महीने धरती पर लौटेगा। वह प्रोपल्‍शन सिस्‍टम में आई समस्‍याओं की निगरानी करना चाहती है। 

हीलियम किसी भी स्‍पेसक्राफ्ट के लिए काफी अहम है। इसका इस्‍तेमाल प्रोपलेंट्स को थ्रस्टर्स तक धकेलने के लिए किया जाता है। गैस लीक हो जाए तो थ्रस्टर्स ठीक से काम नहीं कर सकते हैं। अच्‍छी बात यह है कि स्‍पेसक्राफ्ट 45 दिनों तक अंतरिक्ष में खड़ा रह सकता है, जिससे क्रू मेंबर्स को स्‍पेसक्राफ्ट में आई दिक्‍कतों को ठीक करने का समय मिल रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »