लेजर से मोड़ दिया गिरती बिजली का रास्ता, जानें कैसे काम करती है यह नई टेक्नोलॉजी

यूनिवर्सिटी के एक लेजर भौतिक विज्ञानी स्टेलियोस त्जोर्ट्जकिस कहते हैं "उपलब्धि प्रभावशाली है, यह देखते हुए कि वैज्ञानिक समुदाय 20 से अधिक वर्षों से इस उद्देश्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 18:10 IST
ख़ास बातें
  • बिजली गिरने से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए शुरू हुआ नया प्रोजेक्ट
  • खास लेजर बीम के जरिए बदली जाएगी गिरती बिजली की दिशा
  • 25 रिसर्चर्स की एक टीम ने सफलतापूर्वक इसे टेस्ट किया

विशेष रूप से निर्मित इस लेजर की कीमत 2 मिलियन यूरो (करीब 17.61 करोड़ रुपये) है

मानव सुरक्षा को लेकर दुनियाभर में वैज्ञानिक और रिसर्चर्स किसी न किसी प्रयोग में लगे रहते हैं। एक लेटेस्ट सफल प्रयोग बिजली गिरने से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए किया गया है, जिसमें बेहद तेजी से लेजर फेंक के बिजली के हमले को रोकने का सफल प्रयास हुआ है। इस प्रयोग को वैज्ञानिकों ने पहली बार वास्तविक दुनिया में प्रयोग करके दिखाया है। यूं तो लंबे अर्से से मेटल रॉड के जरिए गिरती हुई बिजली को जमीन में भेजने का तरीका इस्तेमाल किया जाता आया है, लेकिन लेजर के जरिए बिजली को दूर से ही डायवर्ट किया जा सकता है।

Nature.com की रिपोर्ट बताती है कि बिजली गिरने से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने नया तरीका इजाद किया है। इसमें एक ऐसी तकनीक बनाई गई है, जिसके जरिए लेजर को आसमान की ओर भेजकर गिरती बिजली को नीचे आने से रोका जा सकता है। ये प्रयोग ग्रीस की यूनिवर्सिटी ऑफ क्रीट के वैज्ञानिकों ने किया है।

रिपोर्ट कहती है कि यूनिवर्सिटी के एक लेजर भौतिक विज्ञानी स्टेलियोस त्जोर्ट्जकिस कहते हैं "उपलब्धि प्रभावशाली है, यह देखते हुए कि वैज्ञानिक समुदाय 20 से अधिक वर्षों से इस उद्देश्य के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" हालांकि, स्टेलियोस इस प्रयोग में शामिल नहीं थे।

जैसा की हमने बताया, मेटल की रॉड आमतौर पर बिजली के हमलों को मोड़ने और उनके चार्ज को सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए उपयोग की जाती हैं। लेकिन इन रॉड्स की लंबाई सीमित होती हैं, जिससे वो बड़े क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने में अक्षम होती हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने लेजर के बारे में सोचा, क्योंकि इसे आसमान की ओर लंबी दूरी तक फेंका जा सकता है और साथ ही इसकी दिशा को निरंतर और तेजी से बदला जा सकता है। 
Advertisement

अभी तक इस पैंतरे को लैब में टेस्ट किया जा रहा था, लेकिन इस बार कथित तौर पर लगभग 25 रिसर्चर्स की एक टीम ने लेजर लाइटनिंग रॉड प्रोजेक्ट की स्थापना की, जिसने स्विस आल्प्स में विशेष रूप से निर्मित 2 मिलियन यूरो (करीब 17.61 करोड़ रुपये) की हाई-पावर लेजर को टेस्ट किया। वैज्ञानिकों ने सैंटिस दूरसंचार टावर के बगल में लेजर रखा, जिस पर अक्सर बिजली गिरती है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, एक तीव्र लेजर आसमान की ओर जाके तेजी से हवा को गर्म करता है, इसके घनत्व को कम करता है और बिजली के लिए अनुकूल मार्ग बनाता है। प्रोजेक्ट के लीड ऑरेलियन हॉवर्ड कहते हैं कि "यह लेजर के साथ हवा में एक छेद को ड्रिल करने जैसा है।"

टावर से बिजली को हटाने की कोशिश करने के बजाय, इसके जरिए स्ट्राइक के रास्ते को बदला जा सकता है। हॉवर्ड कहते हैं, भविष्य के उपयोग में, इसी तरह के लेजर बीम के जरिए बिजली को संवेदनशील ढ़ांचों से दूर ले जाकर बिजली की रॉड तक पहुंचाया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Laser, Lighting Strikes
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.