गर्मियों तक पूरी तरह शुरू हो जाएगा जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप, अंतरिक्ष में पहले फोटोन का पता लगाया

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का यह प्रोजेक्‍ट NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 15:32 IST
ख़ास बातें
  • नियर इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) ने स्टारलाइट के पहले फोटॉन का पता लगाया है
  • यह टेलीस्‍कोप ब्रह्मांड की दिलचस्प घटनाओं पर नजर रखेगा
  • वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है टेलीस्‍कोप कई बेहतर तस्‍वीरें दुनिया को दिखाएगा

इसका मकसद सफल खोजों में खगोलविदों को मदद करना है।

नासा (NASA) ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) को श्रेणीबद्ध (align) करने के लिए तीन महीने की प्रक्रिया शुरू की है। इसका मकसद 10 बिलियन डॉलर (लगभग 74,710 करोड़ रुपये) की ऑब्‍जर्वेट्री को शुरू करना है। हाल में इसने प्रकाश के पहले कणों को अपना रास्ता बनाते हुए देखा है। इस साल गर्मियों तक इस ऑब्‍जर्वेट्री के तैयार होने की उम्मीद है। नासा ने बताया है कि जेम्स वेब के नियर इन्फ्रारेड कैमरा (NIRCam) ने स्टारलाइट के पहले फोटॉन का पता लगाया। नासा ने कहा कि इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की एक टीम टेलीस्कोप के 18 दर्पणों (mirrors) को श्रेणीबद्ध करने के लिए NIRCam के साथ लिए गए डेटा का उपयोग करके एक नया लेंस बनाएगी। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का यह प्रोजेक्‍ट NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है। इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है। 

पिछले साल क्रिसमस के मौके पर जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को एरियन-5 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया था। तब से वैज्ञानिकों ने इसे कई फेज से गुजारा है। लॉन्‍च के ठीक एक महीने बाद यह टेलीस्‍कोप पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर लैग्रेंज पॉइंट 2 (L2) पर पहुंच गया। यहां से यह टेलीस्‍कोप ब्रह्मांड की दिलचस्प घटनाओं पर नजर रखेगा। गुरुत्वाकर्षण की दृष्टि से L2 अंतरिक्ष में स्‍टेबल पॉइंट है।
Advertisement
प्रोजेक्‍ट के चीफ साइंटिस्‍ट जॉन माथर ने हाल ही में कहा था कि टेलीस्‍कोप के ‘उपकरण कूलिंग में हैं' लेकिन उन्होंने लाइट के अलग-अलग पार्टिकल्‍स (फोटॉन) का पता लगाना शुरू कर दिया है। Space.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार विजेता और एस्‍ट्रोफ‍िजिसिस्‍ट जॉन माथर ने कहा कि दुनिया को दिखाने के लिए अभी तक कोई इमेजेस नहीं थी। लेकिन हमें उम्मीद थी कि जल्द इमेजेस को डेवलप कर लिया जाएगा। 

एक बयान में नासा ने कहा है कि टेलीस्कोप-कमीशनिंग की प्रोसेस पिछले स्‍पेस टेलिस्‍कोप की तुलना में ज्‍यादा समय लेती है, क्योंकि जेम्स वेब के प्राइमरी मिरर्स में 18 इंडिवि‍जुअल मिरर सेग्‍मेंट हैं। जेम्स वेब को हकीकत में अपना काम शुरू करने के लिए एक सख्‍त कमीशनिंग प्रोसेस से गुजरने में लगभग पांच महीने और लगेंगे। इसकी इमेजेस, हबल टेलीस्कोप द्वारा ली गईं तस्‍वीरों से अलग होने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि जेम्‍स वेब चीजों को बड़े पैमाने पर इन्फ्रारेड में देखेगा। इसके मुकाबले हबल टेलीस्‍कोप विजिबल लाइट के साथ विभिन्न इन्फ्रारेड तरंगदैर्ध्य (wavelengths) का इस्‍तेमाल करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.