कुत्ते, बिल्ली समेत पालतू जानवरों से बात करना होगा मुमकिन, इस टेक्‍नॉलजी से आएगी क्रांति

कहा जा रहा है कि 'डॉ डूलिटल डिवाइस' (Dr Doolittle device) नाम की यह मशीन जानवरों की भाषा को डिकोड कर सकेगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जनवरी 2023 21:05 IST
ख़ास बातें
  • साइंटिस्‍ट एक एआई डिवाइस तैयार कर रहे हैं
  • यह जानवरों की भाषा को डिकोड कर सकेगी
  • ऐसा हुआ तो इंसान और जानवरों के बीच संवाद आसान हो जाएगा

वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम की एक रिपोर्ट में भी बताया गया है कि साइंट‍िस्‍ट, जानवरों की भाषाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

हम में से कई लोग अपने पालतू जानवरों के साथ संवाद (Communicate) करते हैं। संवाद का यह तरीका भाषाई नहीं, भावनाओं पर आधारित होता है। बातचीत के इस तरीके में अक्‍सर पालतू जानवर, इंसानों की बात को समझते हैं और कई बार तो कही हुई बात को पूरा भी करते हैं। पालतू डॉगी और इंसान के मामले में कम्‍युनिकेट करना और भी व्‍यवहारिक दिखाई देता है। भविष्‍य में पालतू जानवरों के साथ संवाद करना और आसान हो सकता है। आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस यानी AI की बदौलत यह सब हकीकत हो सकता है। 

आजकल चैट जीपीटी (Chat GPT) जैसे एआई टूल की काफी चर्चा है। इसके लिए लोग अपनी छोटी से छोटी प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, जानवरों की भाषा को समझने के लिए वैज्ञानिक एक AI डिवाइस विकसित करने पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'डॉ डूलिटल डिवाइस' (Dr Doolittle device) नाम की यह मशीन जानवरों की भाषा को डिकोड कर सकेगी। यह उनकी भाषा को पूरी तरह समझने में सक्षम होगी। 

वर्ल्‍ड इकॉनमिक फोरम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साइंट‍िस्‍ट, जानवरों की भाषाओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। बीते कुछ वर्षों में आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस ने जबरदस्‍त तरीके से विकास किया है। एआई चैटबॉट्स की कामयाबी किसी से छुपी नहीं है। ये अपने कस्‍टमर्स के साथ सहजता से बात करते हैं। अगर वैज्ञानिक, जानवरों की भाषाओं को समझने में कामयाबी हासिल करते हैं, तो इससे उनकी सस्‍टेनेबिलिटी को समझने में काफी मदद मिल सकती है। 

रिपोर्ट कहती है कि अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें जानवरों की भाषा को समझने या कम्‍युनिकेट करने की अनुमति देता है, तो हम जल्द ही जानवरों के बारे में बहुत सी बातें समझने में सक्षम हो सकते हैं। लोग अपने पालतू जानवरों के साथ और सहजता से पेश आ सकते हैं, उनकी परेशानी को आसानी से समझ सकते हैं। रिपोर्ट में यह डेडलाइन नहीं दी गई है कि डिवाइस कब तक तैयार हो सकती है, लेकिन यह भविष्‍य में इंसान और जानवरों के बीच रिलेशन की एक रूपरेखा जरूर तैयार करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  2. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  3. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honor 600 Lite का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,520mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. IND vs ENG T20 World Cup 2026 सेमीफाइनल आज, जानिए कब और कहां देखें LIVE
  4. Google पर डॉक्टर का नंबर खोजने से उड़ गए 18 लाख! साइबर फ्रॉड का नया तरीका
  5. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Infinix Note 60 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च: 10,001mAh बैटरी वाले फोन की सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स
  7. 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरेलस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 15T, जल्द होगा लॉन्च!
  8. A18 Pro चिप और 16 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Apple का 'किफायती' MacBook Neo, जानें कीमत
  9. Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  10. UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.