400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्रियों की मस्ती का वीडियो आया सामने!

स्पेस स्टेशन को 27 जनवरी को ऊपर धकेला गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • स्पेस स्टेशन को 27 जनवरी को ऊपर धकेला गया।
  • इसके लिए इसके इंजन 13 मिनट तक चालू किए गए।
  • अंतरिक्ष यात्री ऊपर से नीचे, और नीचे से ऊपर राइड लेने लगे।

स्पेस स्टेशन को 27 जनवरी को ऊपर धकेला गया।

Photo Credit: Space.com

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन धरती की सतह से 400 किलोमीटर ऊपर अतंरिक्ष में पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। यहां पर गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण अंतरिक्ष यात्री हवा में तैरते रहते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इतने लम्बे समय तक बिना किसी मनोरंजन के साधन के ये लोग स्पेस स्टेशन में कैसे अपना वक्त गुजारते होंगे? नासा ने स्पेस स्टेशन के अंदर अंतरिक्ष यात्रियों की मस्ती का एक वीडियो जारी किया है जिसमें ये हवा में झूलते हुए जैसे एम्यूजमेंट पार्क में राइड ले रहे हैं!

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को हाल ही में इसकी कक्षा से कुछ किलोमीटर ऊपर धकेलना था ताकि यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण वापस नीचे की ओर न गिरने लगे। ऐसा समय-समय पर किया जाता रहता है। इसे ऑर्बिट राइज करना या रीबूस्ट करना कहते हैं जिसमें स्पेस स्टेशन मौजूदा स्थिति से थोड़ा से ऊपर चला जाता है। space.com के अनुसार, स्पेस स्टेशन की कक्षा में होने वाले इस बदलाव के लिए इसके सभी इंजन चालू किए गए ताकि इसको कुछ किलोमीटर ऊपर धकेल सकें। इसी दौरान स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को मस्ती सूझी और वे ऊपर से नीचे इसमें झूलने लगे जैसे एम्यूजमेंट पार्क में राइड ले रहे हों। 
Advertisement

स्पेस स्टेशन को 27 जनवरी को ऊपर धकेला गया। इसके लिए इसके इंजन 13 मिनट तक चालू किए गए। नासा ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी भी है। इसी दौरान स्पेस यात्रियों ने स्पेस स्टेशन में एक कैमरा रिकॉर्डिंग पर लगा दिया। फिर इन्होंने जो मस्ती की, वह देखने लायक थी। इन्होंने अपने पैरों को सिकोड़ लिया और शरीर को एक बॉल की तरह बना लिया जो ऊपर से नीचे झूल सके। जब इंजन चालू हुए तो इन्होंने स्पेस स्टेशन में एक इंटरनल फोर्स पैदा किया। इससे अंतरिक्ष यात्री ऊपर से नीचे, और नीचे से ऊपर राइड लेने लगे। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्री बॉल की तरह स्पेस स्टेशन में डोल रहे हैं। हालांकि स्पेस स्टेशन को इस दौरान सिर्फ ऊपर की ओर शिफ्ट ही नहीं किया गया, बल्कि Northrop Grumman, Cygnus की ओर से एक कमर्शिअल व्हीकल को स्पेस स्टेशन एडजस्टमेंट के लिए टेस्ट भी किया गया। रूस और नासा मिलकर इस तरह के कई व्हीकल स्पेस स्टेशन पर उपलब्ध रखते हैं ताकि ये इमरजेंसी के समय पर काम आ सकें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.