ISRO बना ग्लोबल हीरो! 'बाहुबली' रॉकेट से स्पेस में पहुंचाई सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट, सेट किया रिकॉर्ड

भारत के ‘बाहुबली’ रॉकेट LVM3-M6 ने अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 16:20 IST
ख़ास बातें
  • LVM3-M6 ने अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया
  • BlueBird-6 आम स्मार्टफोन्स तक स्पेस से ब्रॉडबैंड देगा
  • मिशन से भारत की ग्लोबल स्पेस क्षमता मजबूत हुई

Photo Credit: ISRO

भारत के हेवी-लिफ्ट रॉकेट ISRO के लिए आज का दिन खास रहा, जब Launch Vehicle Mark-3 (LVM3)-M6 मिशन ने अमेरिका के नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशन सैटेलाइट BlueBird-6 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में पहुंचा दिया। यह अब तक का सबसे भारी पेलोड है, जिसे किसी भारतीय लॉन्च व्हीकल ने ले जाकर रिकॉर्ड बनाया है। इस मिशन का मकसद आम स्मार्टफोन्स तक सीधे स्पेस से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है, वो भी बिना किसी खास डिवाइस या हार्डवेयर के। LVM3-M6 की यह उड़ान भारत की कमर्शियल स्पेस कैपेबिलिटी को ग्लोबल लेवल पर और मजबूत करती है। चलिए इस अहम मिशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्च

43.5 मीटर लंबे LVM3 रॉकेट ने सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी। यह स्पेसपोर्ट चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर है। रॉकेट को दो S200 सॉलिड बूस्टर्स का सपोर्ट मिला, जिससे यह भारी सैटेलाइट लेकर स्मूद तरीके से ऊपर उठा।

15 मिनट में ऑर्बिट तक पहुंचा सैटेलाइट

लॉन्च के करीब 15 मिनट बाद BlueBird Block-2 सैटेलाइट रॉकेट से अलग होकर लगभग 520 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपने तय ऑर्बिट में पहुंच गया। इसे LVM3-M6 की एक सटीक और क्लीन इंजेक्शन माना जा रहा है।

ISRO ने बताया बड़ी उपलब्धि

डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के सेक्रेटरी और ISRO चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि यह भारतीय लॉन्चर से उड़ाया गया अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट है। उन्होंने इसे LVM3 की तीसरी पूरी तरह कमर्शियल मिशन बताते हुए कहा कि इस व्हीकल ने ग्लोबल लेवल पर अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस एक बार फिर साबित की है।

Advertisement

BlueBird-6 क्या करेगा?

BlueBird-6, US-बेस्ड AST SpaceMobile के BlueBird Block-2 सैटेलाइट्स का हिस्सा है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह सीधे आम मोबाइल फोन्स तक स्पेस-बेस्ड सेलुलर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दे सके। यह मिशन ISRO की कमर्शियल आर्म NSIL और AST SpaceMobile के बीच हुए समझौते का हिस्सा है।

लॉन्च में 90 सेकंड की देरी हुई

ISRO ने लॉन्च से ठीक पहले 90 सेकंड की देरी की थी। दरअसल, रॉकेट के फ्लाइट पाथ में स्पेस डेब्रिस या किसी दूसरे सैटेलाइट के साथ टकराव की आशंका थी। इसी वजह से सेफ्टी के लिहाज से लॉन्च टाइम को 8:54 से बढ़ाकर 8:55:30 किया गया। ISRO के मुताबिक, आज के समय में बढ़ती सैटेलाइट भीड़ के चलते ऐसी देरी आम होती जा रही है।

Advertisement

LVM3 की ताकत

LVM3 एक थ्री-स्टेज लॉन्च व्हीकल है, जिसमें दो सॉलिड मोटर्स, एक लिक्विड कोर स्टेज और क्रायोजेनिक अपर स्टेज शामिल हैं। इसका कुल वजन करीब 640 टन है और यह 4,200 किलोग्राम तक का पेलोड GTO में ले जाने में सक्षम है। इससे पहले यह चंद्रयान-2, चंद्रयान-3 और OneWeb जैसे अहम मिशन भी सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ISRO, LVM3, Baahubali rocket, Satellite launch, Space news
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.