क्‍या UFO ने अमेरिका को ‘घेर’ लिया है? पेंटागन भी नहीं सुलझा पाया 171 केस!

UFO : हालांकि रिपोर्ट साफतौर पर कहती है कि इनमें से किसी भी मामले में एलियंस की कोई भूमिका नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 14:28 IST
ख़ास बातें
  • पेंटागन ने हाल में UFO पर अपनी रिपोर्ट पब्लिश की है
  • इसमें यूएफओ देखे जाने के लिए 510 केस रिपोर्ट किए हैं
  • 366 ऑब्‍जेक्‍ट्स की पहचान साल 2022 में की गई थी

पेंटागन ने UFO या UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) के 510 केस को रिपोर्ट करते हुए सूचीबद्ध किया है।

अमेरिका में UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स देखे जाने के मामले बढ़ रहे हैं। ज्‍यादातर अमेरिकी लोगों की धारणा UFO को लेकर एक जैसी है। वो मानते हैं कि इन ऑब्‍जेक्‍ट्स का कनेक्‍शन एलियंस से है। हालांकि अमेरिकी सरकार ऐसा नहीं सोचती। UFO के मामलों की जांच के लिए उसने पेंटागन में एक ऑफ‍िस खोला है। इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को UFO के साथ अलौकिक जीवन का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद UFO से जुड़े आधे से ज्‍यादा मामले पेंटागन के लिए अभी भी रहस्‍य बने हुए हैं।   

पेंटागन ने अपनी 11 पेज की एक रिपोर्ट पब्लिश की है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने UFO या UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) के 510 केस को रिपोर्ट करते हुए सूचीबद्ध किया है। इनमें ज्‍यादातर मामले  अमेरिकी सैन्य कर्मियों ने रिपोर्ट किए थे। करीब 366 ऑब्‍जेक्‍ट्स की पहचान साल 2022 में की गई थी, जबकि बाकी 144 मामले एक पूर्व रिपोर्ट से सूचीबद्ध किए गए। 
Advertisement

पेंटागन के सामने जो 366 नए मामले खोले गए, उनमें से 195 मामलों को सुलझाने का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 26 मामलों की पहचान ड्रोन के रूप में की गई है यानी वो ड्रोन थे। करीब 163 मामलों को गुब्‍बारों जैसा ऑब्‍जेक्‍ट बताया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार 171 मामले अभी भी अचरित्र और अप्रतिबंधित (uncharacterized and unattributed) हैं। यानी पेंटागन को नहीं पता कि वो क्‍या थे या फ‍िर उनके बारे में ज्‍यादा डिटेल्‍ड डेटा मौजूद नहीं है। हालांकि रिपोर्ट साफतौर पर कहती है कि इनमें से किसी भी मामले में एलियंस की कोई भूमिका नहीं है। 
Advertisement

UFO को लेकर अमेरिकी सरकार काफी गंभीरता से काम कर रही है। पिछले साल अमेरिका में UFO को लेकर एक सुनवाई हुई थी, जिसमें अमेरिकी सांसद शामिल हुए थे। इस सुनवाई में पहली बार UFO देखे जाने की बात अमेरिकी सरकार के अधिकारी की ओर से स्‍वीकार की गई थी। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग के हेडक्‍वॉर्टर जिसे पेंटागन (Pentagon) कहा जाता है, वहां एक ऑफ‍िस खोला गया। इस ऑफ‍िस में UFO और UAP से जुड़े मामलों का विश्‍लेषण किया गया। इन्‍हीं विश्‍लेषणों को एक रिपोर्ट बनाकर पेश किया गया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.