• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • एलियंस की 'खोज' के 700 मौके मिले अमेरिका को? क्या मिल गया दूसरे ग्रह का प्राणी? जानें

एलियंस की 'खोज' के 700 मौके मिले अमेरिका को? क्या मिल गया दूसरे ग्रह का प्राणी? जानें

हाल ही में 757 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो UFO से संबंधित हैं।

एलियंस की 'खोज' के 700 मौके मिले अमेरिका को? क्या मिल गया दूसरे ग्रह का प्राणी? जानें

एलियंस के विषय में लोगों की रूचि लगातार बढ़ रही है।

ख़ास बातें
  • वैज्ञानिक किसी बाहरी सभ्यता को सिरे से नकार भी नहीं रहे हैं
  • कई ऐसी घटनाएं देखी जा चुकी हैं जिन्हें समझ पाना मुश्किल है
  • इनमें कुछ अनजाने गुब्बारे, कुछ पक्षी और सैटेलाइट्स भी देखे गए हैं
विज्ञापन
एलियंस सच में होते हैं? क्या पृथ्वी से बाहर किसी दूसरे से ग्रह से कोई हमें देख रहा है? इस सवाल पर अबतक विवाद चल रहा है। एलियंस के वजूद के बारे में वैज्ञानिकों को कोई ठोस सबूत अभी तक नहीं मिला है, लेकिन वैज्ञानिक किसी बाहरी सभ्यता को सिरे से नकार भी नहीं रहे हैं। इसलिए एलियंस के बारे में लगातार खोजे जारी हैं। आकाश में कई बार ऐसी घटनाएं देखी जा चुकी हैं जिन्हें समझ पाना या समझा पाना मुश्किल है। कई बार ऐसे स्पेसक्राफ्ट भी देखे जा चुके हैं जिनका पता नहीं लग पाया कि वे कहां से आए थे और कहां चले गए। तो क्या एलियंस पृथ्वी पर आते हैं? 

The Guardian के अनुसार, हाल ही में सैकड़ों ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो UFO से संबंधित हैं। Pentagon की रिपोर्ट के हवाले से पब्लिकेशन ने कहा है कि इन घटनाओं में कुछ ऐसी चीजें देखी गई हैं जिनके बारे में आसानी से कुछ नहीं कहा जा सकता है। इनमें कुछ अनजाने गुब्बारे, कुछ पक्षी और सैटेलाइट्स भी का भी देखा जाना शामिल है। साथ ही एयरलाइन्स के सामने कोई रहस्यमयी चीज आने का भी वाकया बताया गया है। 

हालांकि इस तरह की घटनाओं का सामने आना एलियंस के जीवन के अस्तित्व पर किसी भी बहस को समाप्त करने के लिए काफी नहीं है। क्योंकि इनसे यह भी साबित नहीं होता है कि ये सभी एलियंस से संबंधित घटनाएं हैं। लेकिन इस विषय में लोगों की रूचि लगातार बढ़ रही है। जिससे कि सरकार भी इन सवालों के जवाब देने का प्रयास कर रही है। इस पर अमेरिका जैसे देशों में सुनवाई भी की जा रही है जिसमें प्रयास किया जा रहा है कि घटनाओं पर सरकार ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता ला सके।  

सिर्फ लोगों और वैज्ञानिकों की उत्सुकता को शांत करना इसका मकसद नहीं कहा जा रहा है। बात जब UFO या UPA की होती है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा और हवाई सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि किसी अनजानी घटना का आसमान में दिखना हवाई और राष्ट्रीय असुरक्षा को भी पैदा करता है। वहीं, ऑल डोमेन एनॉमली रिजॉल्यूशन ऑफिस (AARO) ने कहा है कि उसने अभी तक जितने भी केसों को खंगाला है उनमें से किसी भी केस में ऐसा संकेत नहीं मिला है जो पृथ्वी के बाहर से संबंधित हो। 

Pentagon ने 757 केसों को रिव्यू किया जो दुनियाभर की अलग-अलग जगहों से संबंधित थे। ये केस 1 मई 2023 से लेकर 1 जून 2024 के बीच में अमेरिकी अथॉरिटीज को रिपोर्ट किए गए थे। सामने आई घटनाओं में से अधिकतर एयरस्पेस में घटित हुई बताई गई हैं जबकि 49 घटनाएं ऐसी थीं जो लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर हुईं। इस ऊंचाई को अंतरिक्ष कह दिया जाता है। जबकि पानी के नीचे कोई भी ऐसी अनजान घटना रिपोर्ट नहीं की गई। जिन लोगों ने इन घटनाओं को देखा उनमें कमर्शियल और मिलिट्री पायलेट शामिल थे, साथ ही कुछ लोगों ने धरती से भी इनको देखा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »