क्‍या UFO ने अमेरिका को ‘घेर’ लिया है? पेंटागन भी नहीं सुलझा पाया 171 केस!

UFO : हालांकि रिपोर्ट साफतौर पर कहती है कि इनमें से किसी भी मामले में एलियंस की कोई भूमिका नहीं है।

क्‍या UFO ने अमेरिका को ‘घेर’ लिया है? पेंटागन भी नहीं सुलझा पाया 171 केस!

पेंटागन ने UFO या UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) के 510 केस को रिपोर्ट करते हुए सूचीबद्ध किया है।

ख़ास बातें
  • पेंटागन ने हाल में UFO पर अपनी रिपोर्ट पब्लिश की है
  • इसमें यूएफओ देखे जाने के लिए 510 केस रिपोर्ट किए हैं
  • 366 ऑब्‍जेक्‍ट्स की पहचान साल 2022 में की गई थी
विज्ञापन
अमेरिका में UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स देखे जाने के मामले बढ़ रहे हैं। ज्‍यादातर अमेरिकी लोगों की धारणा UFO को लेकर एक जैसी है। वो मानते हैं कि इन ऑब्‍जेक्‍ट्स का कनेक्‍शन एलियंस से है। हालांकि अमेरिकी सरकार ऐसा नहीं सोचती। UFO के मामलों की जांच के लिए उसने पेंटागन में एक ऑफ‍िस खोला है। इसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को UFO के साथ अलौकिक जीवन का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद UFO से जुड़े आधे से ज्‍यादा मामले पेंटागन के लिए अभी भी रहस्‍य बने हुए हैं।   

पेंटागन ने अपनी 11 पेज की एक रिपोर्ट पब्लिश की है। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने UFO या UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) के 510 केस को रिपोर्ट करते हुए सूचीबद्ध किया है। इनमें ज्‍यादातर मामले  अमेरिकी सैन्य कर्मियों ने रिपोर्ट किए थे। करीब 366 ऑब्‍जेक्‍ट्स की पहचान साल 2022 में की गई थी, जबकि बाकी 144 मामले एक पूर्व रिपोर्ट से सूचीबद्ध किए गए। 

पेंटागन के सामने जो 366 नए मामले खोले गए, उनमें से 195 मामलों को सुलझाने का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 26 मामलों की पहचान ड्रोन के रूप में की गई है यानी वो ड्रोन थे। करीब 163 मामलों को गुब्‍बारों जैसा ऑब्‍जेक्‍ट बताया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार 171 मामले अभी भी अचरित्र और अप्रतिबंधित (uncharacterized and unattributed) हैं। यानी पेंटागन को नहीं पता कि वो क्‍या थे या फ‍िर उनके बारे में ज्‍यादा डिटेल्‍ड डेटा मौजूद नहीं है। हालांकि रिपोर्ट साफतौर पर कहती है कि इनमें से किसी भी मामले में एलियंस की कोई भूमिका नहीं है। 

UFO को लेकर अमेरिकी सरकार काफी गंभीरता से काम कर रही है। पिछले साल अमेरिका में UFO को लेकर एक सुनवाई हुई थी, जिसमें अमेरिकी सांसद शामिल हुए थे। इस सुनवाई में पहली बार UFO देखे जाने की बात अमेरिकी सरकार के अधिकारी की ओर से स्‍वीकार की गई थी। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग के हेडक्‍वॉर्टर जिसे पेंटागन (Pentagon) कहा जाता है, वहां एक ऑफ‍िस खोला गया। इस ऑफ‍िस में UFO और UAP से जुड़े मामलों का विश्‍लेषण किया गया। इन्‍हीं विश्‍लेषणों को एक रिपोर्ट बनाकर पेश किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »