क्‍या मंगल ग्रह लाल नहीं है? Nasa की तस्‍वीर में दिखी नीली रेखाएं, जानें हकीकत

रोवर ने ग्रह की सतह के सैकड़ों मीटर के क्षेत्र को तस्‍वीर में उतारा है। इमेज का हरेक पिक्सल मंगल ग्रह की सतह पर 25 फीट के बराबर है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 अगस्त 2022 13:33 IST
ख़ास बातें
  • असल में यह नासा की इमेज प्रोसेसिंग है
  • मंगल ग्रह पर दिखाई दे रहा नीला रंग फेक है
  • नासा ने मंगल की संरचना दिखाने के लिए यह कलर यूज किया है

मंगल ग्रह को हमेशा से लाल रंग के साथ जोड़ा गया है। हमारे दिमाग में यही छवि बनी है कि मंगल का ज्‍यादातर हिस्‍सा लाल रेगिस्‍तान है।

मंगल ग्रह को दुनिया में लाल ग्रह भी कहा जाता है। यह हमारे सोलर सिस्‍टम का ऐसा ग्रह है, जो तस्‍वीरों में लाल दिखाई देता है। हमेशा से इस ग्रह को लाल रंग के साथ जोड़ा गया है और हमारे दिमाग में यही छवि बनी है कि मंगल ग्रह का ज्‍यादातर हिस्‍सा लाल रेगिस्‍तान है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि मंगल ग्रह का रंग हकीकत में कुछ और है? अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की ओर से रिलीज की गई इस तस्‍वीर को देखिए। यहां आपको लाल के अलावा और कौन सा रंग नजर आ रहा है? क्‍या वह नीला है? क्‍या मंगल ग्रह नीला है? आइए इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।    

मंगल की इस तस्‍वीर को नासा के मार्स रीकानिसन्स ऑर्बिटर (MRO) ने कैप्‍चर किया है। इस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह के सैकड़ों मीटर के क्षेत्र को तस्‍वीर में उतारा है। इमेज का हरेक पिक्सल मंगल ग्रह की सतह पर 25 फीट के बराबर है। तस्‍वीर में मंगल की सतह पर नीली रेखाएं दिखाई देती हैं जो नजारे को और खूबसूरत बना देती हैं। यह जगह गैम्बो क्रेटर है, जो मंगल के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।

दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने पृथ्‍वी के अलावा जिन ग्रहों को सबसे ज्‍यादा जाना है, उनमें मंगल आगे है। नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इसरो समेत तमाम एजेंसियों के मिशन वहां चल रहे है या प्रस्‍तावित हैं। माना जाता है कि पृथ्‍वी के अलावा अगर कहीं जीवन मुमकिन है, तो मंगल सबसे भरोसेमंद विकल्‍प हो सकता है। हालांकि यह एक लंबे शोध का विषय है पर दुनियाभर के वैज्ञानिक एक बात पर सहमत होते हैं कि यह ग्रह दूर से देखने पर लालिमा लिए हुए है। ऐसे में यह कहना है कि मंगल ग्रह लाल नहीं है बल्कि नीले रंग का है, एक मजाक लगता है। 

नासा ने जो तस्‍वीर रिलीज की है, उसमें मंगल ग्रह की सतह के ऊपर साफतौर से नीली रेखाएं दिखाई देती हैं। सवाल है कि यह नीला रंग सच में है या कोई और बात है। असल में यह नासा की इमेज प्रोसेसिंग है। मंगल ग्रह पर दिखाई दे रहा नीला रंग फेक है, यह सिस्‍टम की प्रोसेसिंग का नतीजा है। मंगल ग्रह का वास्‍तव रंग लाल ही है। नीली रेखाओं के जरिए नासा ने मंगल ग्रह की सतह की भूवैज्ञानिक संरचना को दिखाया है। इससे वैज्ञानिकों को यह जानने में मदद मिलेगी कि इस ग्रह की भूगर्भीय संरचना कैसी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  2. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  3. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  5. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  6. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  7. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  8. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  9. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  10. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.