एक-एक दिन हो रहा भारी! स्‍पेस से कैसे वापस आएंगी सुनीता विल‍ियम्‍स, SpaceX करेगी मदद?

Sunita Williams on ISS : अबतक उनकी वापसी हो जानी चाहिए थी, लेकिन जिस बोइंग स्‍टारलाइनर से वो वहां पहुंचे, उसमें तकनीकी खराबी आई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स अभी भी आईएसएस पर
  • उनके साथी की भी नहीं हो पाई है धरती पर वापसी
  • स्‍पेसक्राफ्ट में खराबी आने के कारण हैं आईएसएस पर

सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर ने 5 जून को आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी।

Photo Credit: Screen Grab

Sunita Williams on ISS : भारतीय मूल की अमेरिकी अं‍तरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विलमोर (Butch Wilmore) धरती से 400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में ही हैं। अबतक उनकी वापसी हो जानी चाहिए थी, लेकिन जिस बोइंग स्‍टारलाइनर (Boeing Starliner) से वो वहां पहुंचे, उसमें तकनीकी खराबी आई है और अबतक उसे ठीक नहीं किया जा सका है। इस वाकये ने नासा (Nasa) को भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है। सबसे अहम बात कि दोनों अंतरिक्ष या‍त्रियों की पृथ्‍वी पर वापसी कैसे होगी। क्‍या इसमें एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेसएक्‍स मदद कर सकती है? 
 

मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि स्पेसएक्स दोनों एस्‍ट्रोनॉट्स को बचाने के लिए आगे आ सकती है। स्‍पेसएक्‍स को अंतरिक्ष मिशनों में दक्षता हासिल है। हालांकि उसकी मदद लेनी है या नहीं, इस पर फाइनल फैसला नासा को करना होगा। एक विकल्‍प रूस का भी है। अगर रूस से बात की जाती है तो उसका सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी करा सकता है। पिछले साल रूस ने ऐसा किया भी था। 
 

सुनीता विलियम्‍स क्‍यों हैं स्‍पेस में? 

सुनीता विलियम्‍स और बुच विल्‍मोर ने 5 जून को आईएसएस के लिए उड़ान भरी थी। दोनों बोइंग के स्‍टारलाइनर में सवार होकर वहां पहुंचे थे। यह एक रीयूजेबल स्‍पेसक्राफ्ट है, जिसे अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में पहुंचाने और वहां से वापस लाने के लिए डिजाइन किया है। हालिया मिशन 9 दिनों का था, लेकिन स्‍पेसक्राफ्ट से हीलियम गैस के लीक होने के कारण स्‍टारलाइनर में खराबी आ गई है। नासा ने कहा था कि दोनों एस्‍ट्रोनॉट 26 जून तक वापसी कर लेंगे, पर ऐसा नहीं हो पाया है। अब 2 जुलाई तक वापस आने की उम्‍मीद जताई जा रही है। 
 

अगर स्‍पेसएक्‍स को सौंपा गया वापसी का काम? 

सवाल है कि अगर स्‍पेसएक्‍स को यह काम सौंपा गया कि वह दोनों एस्‍ट्रोनॉट्स को वापस लाए तो क्‍या होगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोइंग और स्‍पेसएक्‍स एक-दूसरे की कॉम्पिटिटर हैं। स्‍पेसएक्‍स दोनों एस्‍ट्रोनॉट्स को वापस लाती है तो बोइंग के स्‍टारलाइनर प्रोजेक्‍ट के लिए यह बड़ा झटका होगा। बोइंग ने इस स्‍पेसक्राफ्ट के डेवलपमेंट पर काफी टाइम और पैसा खर्च किया है। 
Advertisement
 

रूस के पास है काबिल‍ियत

पिछले साल दो रूसी अंतरिक्ष यात्री भी आईएसएस पर फंस गए थे। उनके स्‍पेसक्राफ्ट से कूलेंट लीक हो गया था और वह समस्‍या ठीक नहीं हो पाई। उसके बाद रूस ने अपना दूसरा स्‍पेसक्राफ्ट पृथ्‍वी से भेजा और अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी कराई। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.