• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • मंगल ग्रह पर कितना पानी है? नई खोज उड़ा सकती है वैज्ञानिकों के ‘होश’, जानें

मंगल ग्रह पर कितना पानी है? नई खोज उड़ा सकती है वैज्ञानिकों के ‘होश’, जानें

Water on Mars : मेडुसे फॉसे फॉर्मेशन (MFF) की सतह की नीचे बड़ी मात्रा में वॉटर आइस की मौजूदगी का पता चला है।

मंगल ग्रह पर कितना पानी है? नई खोज उड़ा सकती है वैज्ञानिकों के ‘होश’, जानें

Photo Credit: ESA

मार्स एक्सप्रेस ने करीब 15 साल बाद दोबारा से मंगल ग्रह के MFF का सर्वे किया।

ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह को लेकर मिली नई जानकारी
  • सतह की नीचे बड़ी मात्रा में वॉटर आइस की मौजूदगी
  • इतने पानी से धरती पर भर सकता है लाल सागर
विज्ञापन
Water on Mars : मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं की तलाश कर रहे वैज्ञानिकों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी के मार्स एक्‍प्रेस ऑर्बिटर ने लाल ग्रह के मेडुसे फॉसे फॉर्मेशन (MFF) को लेकर जानकारी जुटाई है। वहां की सतह की नीचे बड़ी मात्रा में वॉटर आइस की मौजूदगी का पता चला है। इससे यह पता चला है कि मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के पास बर्फ रूपी पानी का सबसे बड़ा भंडार है। खोज से यह अनुमान भी मिलता है कि मंगल ग्रह की जलवायु क‍िस तरह की रही होगी। 

जानकारी के अनुसार, मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर ने करीब 15 साल पहले मंगल ग्रह के MFF का सर्वे किया था। इतने वर्षों बाद जब मार्स एक्सप्रेस दोबारा इस इलाके से गुजरा तो उस पर एडवांस मार्सिस (MARSIS) रडार लगा था। 

रिसर्चर्स का कहना है कि 2007 में हुई स्‍टडी और अब हुई फाइंडिंग्‍स में पता चला है कि बर्फ रूपी पानी मंगल ग्रह के इस इलाके में सतह से 3.7 किलोमीटर नीचे तक फैला हुआ है। रडार का डेटा बताता है कि वहां मौजूद परतें बर्फ से बनी हैं। वैज्ञानिकों को वहां से वैसे ही सिग्‍नल मिले, जैसे ध्रवीय इलाकों से मिलते हैं। 

साइंटिस्‍टों का अनुमान है कि इस बर्फ को पिघलाया जाए तो पृथ्‍वी पर लाल सागर को भरा जा सकता है। यह खोज मंगल ग्रह पर पानी की मौजूदगी से जुड़ी सबसे बड़ी और अहम खोजों में से एक है। भविष्‍य के मंगल मिशनों के लिए भी यह मददगार हो सकती है क्‍योंकि फ्यूचर मिशन्‍स को MFF के आसपास के इलाकों में ही लैंड कराया जा सकता है वहां मौजूद रिसोर्सेज से पानी निकाला जा सकता है। 

दुनियाभर की स्‍पेस एजेंस‍ियां मंगल ग्रह पर मिशन भेजने में जुटी हैं और मानव मिशनों की तैयारी कर रही हैं। चीन मंगल ग्रह पर इस तरह के हेलीकॉप्‍टर (quadcopter) को उड़ाना चाहती है, जो फोल्‍डेबल होगा। चीन अपने हेलीकॉप्‍टर की मदद से मंगल ग्रह पर सैंपल इकट्ठा करेगा। यह मिशन साल 2028 से 2030 के बीच शुरू हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »