• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • काम की खबर: पूरे दिन बैठ कर करते हैं काम तो कितनी करनी चाहिए एक्सरसाइज? यहां जानें

काम की खबर: पूरे दिन बैठ कर करते हैं काम तो कितनी करनी चाहिए एक्सरसाइज? यहां जानें

यह रिसर्च 2020 में मेटा-एनालिसिस की स्टडी से इकठ्ठा किए डाटा पर आधारित है। इस स्टडी में 9 स्टडीज को एनालाइज किया गया था। इन स्टडीज में 44,000 से ज्यादा लोग 4 अलग-अलग देशों से शामिल थे।

काम की खबर: पूरे दिन बैठ कर करते हैं काम तो कितनी करनी चाहिए एक्सरसाइज? यहां जानें

Photo Credit: Unsplash

10 घंटे की सिटिंग को बैलेंस करने के लिए आपको 30 से 40 मिनट की स्वेट-बिल्डिंग एक्सरसाइज जरूरी।

ख़ास बातें
  • रोजाना एक्सरसाइज करना तो बहुत जरूरी है।
  • आपको 30 से 40 मिनट की स्वेट-बिल्डिंग एक्सरसाइज हर दिन करनी चाहिए।
  • इस स्टडी में 9 स्टडीज को एनालाइज किया गया था।
विज्ञापन
रोजाना एक्सरसाइज करना तो बहुत जरूरी है लेकिन हम में से अधिकतर लोग पूरा दिन कंप्यूटर पर काम करते हुए चेयर पर बैठे रहते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो डेस्क पर बहुत ज्यादा वक्त बिताते हैं तो इस लाइफस्टाइल से अपना पीछा छुड़ाएं। वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसा तरीका निकाल लिया है जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि हर दिन आपको कितनी एक्सरसाइज करनी है जिससे आप पूरा दिन भी बैठें तो कोई परेशानी ना हो। 

खड़ा रहना भी फायदेमंद

डेली एक्सरसाइज की नई रिसर्च के अनुसार, रिसर्चर्स का कहना है कि अगर आप 10 घंटे की सिटिंग को बैलेंस करना चाहते हैं तो आपको 30 से 40 मिनट की स्वेट-बिल्डिंग एक्सरसाइज हर दिन करनी चाहिए। इसके अलावा, सिर्फ खड़े रहने पर भी  लम्बी सिटिंग के नुकसान को कम किया जा सकता है।  

44 हजार से ज्यादा लोग पर स्टडी

यह रिसर्च 2020 में मेटा-एनालिसिस की स्टडी से इकठ्ठा किए डाटा पर आधारित है। इस स्टडी में 9 स्टडीज को एनालाइज किया गया था। इन स्टडीज में 44,000 से ज्यादा लोग 4 अलग-अलग देशों से शामिल थे। ये लोग किसी तरह के फिटनेस ट्रैकर का इस्तेमाल करते थे। यहां से एनालिसिस में पता चला की रोजाना एक्सरसाइज करने से मौत का रिस्क भी काम होता है, उन लोगों की तुलना में जो अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो नहीं करते। 

30 से 40 मिनट की एक्सरसाइज की जरूरत

इस डाटा के आधार पर यह सामने आया कि पूरा दिन बैठे रहने वाले लोगों को या तो स्टैंडिंग डेस्क में इन्वेस्ट करना चाहिए या रोजाना 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज को देने चाहिए। और यह प्रक्रिया वजन कम करने के लिए नहीं है। इससे सिर्फ लम्बे समय तक बैठे रहने से होने वाले नुकसान से बचा जा सकेगा। 

इस सब्जेक्ट पर और रिसर्च की उम्मीद की जा रही है। रिसर्चर्स अभी से ही किसी ऐसी पिल पर काम कर रहे हैं जो एक्सरसाइज के बेनिफिट्स बॉडी को दे सके। इस बात का मुख्य ध्यान रकह जाना चाहिए की रोजाना एक्सरसाइज करना वजन कम रखने से भी ज्यादा जरूरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »