मरे हुए तारे के अवशेष देखे हैं कभी? Nasa की यह तस्‍वीर आपको रोमांचित कर देगी!

Supernova : जब किसी तारे में विस्‍फोट होता है, यानी वह खत्‍म हो रहा होता है, तो बहुत अधिक चमकदार हो जाता है। इसे सुपरनोवा कहते हैं। यह अंतरिक्ष में होने वाला सबसे बड़ा विस्‍फोट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 13:52 IST
ख़ास बातें
  • यह सुपरनोवा पृथ्वी से लगभग 9,000 प्रकाश वर्ष दूर है
  • तस्‍वीर को चंद्रा एक्स-रे आब्‍जर्वेट्री टेलीस्‍कोप ने लिया है
  • नासा ने अपने इंस्‍टाग्राम हैंडल पर शेयर की है यह तस्‍वीर

सुपरनोवा के मामले में एक खास बात यह है कि आजतक साइंटिस्‍ट इसे लाइव नहीं देख पाए हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अंतरिक्ष की अनदेखी तस्‍वीरें हमारे सामने लाती रहती है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप के आने के बाद से तो इस क्रम में और तेजी आई है। इस बार नासा ने एक सुपरनोवा के अवशेषों की बेहतरीन तस्वीर शेयर की है, जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद और शेयर किया जा रहा है। बताया जाता है कि इस तस्‍वीर को चंद्रा एक्स-रे आब्‍जर्वेट्री टेलीस्‍कोप (Chandra X-ray) ने कैप्‍चर किया है। इंस्‍टाग्राम पर शेयर की गई तस्‍वीर को देखकर लोग हैरान रह गए। देखते ही देखते यह इमेज वायरल भी हो गई। 

यह सुपरनोवा पृथ्वी से लगभग 9,000 प्रकाश वर्ष दूर है। नासा ने काफी मेहनत के बाद यह तस्‍वीर हासिल की है। ध्‍यान रहे कि जब किसी तारे में विस्‍फोट होता है, यानी वह खत्‍म हो रहा होता है, तो बहुत अधिक चमकदार हो जाता है। इसे सुपरनोवा कहते हैं। यह अंतरिक्ष में होने वाला सबसे बड़ा विस्‍फोट है।
Advertisement
 

सुपरनोवा के मामले में एक खास बात यह है कि आजतक साइंटिस्‍ट इसे लाइव नहीं देख पाए हैं। यानी जब कोई तारा मरता है, तो वह कैसा दिखता है या उसमें किस तरह की हलचल होती हैं, इसे वैज्ञानिकों ने लाइव नहीं देखा है। हालांकि निकट भविष्‍य में यह मुमकिन हो सकता है। 
Advertisement

वैज्ञानिकों ने ऐसा क्‍लू ढूंढा है, जो यह बता देगा कि किसी तारे में विस्‍फोट होने वाला है यानी सुपरनोवा बनने वाला है। इस खोज से वैज्ञानिकों को  ‘अर्ली वॉर्निंग सिस्‍टम' (early warning system) डेवलप करने में मदद मिल सकती है, जो उन्‍हें रियल टाइम में सुपरनोवा को देखने का मौका देगी।  

यह क्‍लू कुछ ऐसा है कि सूर्य के द्रव्यमान के आठ से 20 गुना के बीच के तारों में उनके आखिर के कुछ महीनों में नाटकीय परिवर्तन होते हैं। ऐसे तारों के विनाश से कुछ महीनों पहले उनमें रोशनी लगभग 100 गुना कम हो जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा क्‍यों होता है, यह तब तक नहीं पता चलेगा, जबतक सुपरनोवा को होते हुए देखा नहीं जाता। 
Advertisement

रियल टाइम में किसी सुपरनोवा को कैप्‍चर करने के लिए वैज्ञानिकों को एक ऐसी दूरबीन की जरूरत होती, जो उन्‍हें यह बता सके कि किस तारे की रोशनी लगभग 100 गुना कम हो गई है। साल 2023 में लॉन्‍च होने वाली वेरा रुबिन ऑब्जर्वेटरी (VRO) के जरिए यह मुमकिन हो सकता है। इसका 3.2 गीगापिक्सल का कैमरा हर तीन रातों में आसमान में छोटे बदलावों का पता लगाएगा। अगर वैज्ञानिक की थ्‍योरी सही है, तो यह माना जाना चाहिए कि हम बहुत जल्‍द किसी तारे को मरते हुए रियल टाइम में देख सकेंगे। फ‍िलहाल तो आप नासा की इस तस्‍वीर को देखिए और समझिए एक सुपरनोवा के अवशेष भी कितने ‘खूबसूरत' नजर आते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.