अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे

भारत की नई स्पेसटेक यूनिकॉर्न Skyroot Aerospace इन दिनों चर्चा में है। कंपनी के सफल ऑर्बिटल लॉन्च के बाद यह जानकारी सामने आई है कि मशहूर फूड ब्रांड Haldiram's ने भी इसमें निवेश किया था। जानिए दोनों कंपनियों का कनेक्शन क्या है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 18:06 IST
ख़ास बातें
  • Skyroot में Haldiram's ने 2022 के Series B फंडिंग राउंड में निवेश किया था
  • कंपनी हाल ही में सफल ऑर्बिटल लॉन्च के बाद भारत की स्पेसटेक यूनिकॉर्न बनी
  • Skyroot Aerospace की वैल्यूएशन करीब 1.1 बिलियन डॉलर बताई जाती है

Photo Credit: AI Generated

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब Skyroot Aerospace ने सफलतापूर्वक अपना Vikram-1 मिशन लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी देश की नई स्पेसटेक यूनिकॉर्न बन गई है। लेकिन इस उपलब्धि के बाद एक और दिलचस्प बात चर्चा में आ गई है। दरअसल, स्नैक्स और मिठाइयों के लिए मशहूर Haldiram's का भी इस स्पेस स्टार्टअप से निवेश के जरिए संबंध है। सोशल मीडिया पर यह जानकारी सामने आने के बाद कई यूजर्स हैरानी जता रहे हैं कि एक फूड ब्रांड रॉकेट लॉन्च करने वाली कंपनी का निवेशक भी है।

Skyroot Aerospace की स्थापना 2018 में हुई थी और अब तक कंपनी करीब 160 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है। स्टार्टअप डेटा प्लेटफॉर्म Tracxn के अनुसार, जनवरी 2022 में हुए कंपनी के Series B Funding Round में Haldiram's ने निवेश किया था। हालांकि, इस निवेश की रकम सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement

Haldiram's and @SkyrootA was not the crossover I expected! pic.twitter.com/F7Q9QUPmvB

— Ishaan Preet Singh (@ishaanpreet) July 22, 2026

Haldiram's के अलावा Skyroot Aerospace में कई बड़े निवेशकों ने भी पैसा लगाया है। इनमें उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल की वेंचर कैपिटल फर्म LNM India Internet Ventures शामिल है। इसके अलावा ग्लोबल निवेश कंपनी BlackRock और सिंगापुर का सरकारी निवेश फंड GIC भी कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। मौजूदा समय में Skyroot Aerospace की वैल्यूएशन करीब 1.1 बिलियन डॉलर बताई जा रही है।

Skyroot Aerospace की स्थापना पूर्व ISRO वैज्ञानिक पवन कुमार चंदाना और नागा भरत डाका ने की थी। कंपनी का लक्ष्य छोटे और मध्यम आकार के सैटेलाइट्स के लिए कमर्शियल लॉन्च सर्विस उपलब्ध कराना है। Skyroot आने वाले समय में कमर्शियल लॉन्च शुरू करने की तैयारी कर रही है और इसका फोकस ऐसे ग्राहकों पर है, जिन्हें कम वजन वाले सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजना होता है।

Advertisement

पिछले हफ्ते कंपनी ने एक टेस्ट मिशन के तहत लगभग 350 किलोग्राम पेलोड को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में सफलतापूर्वक पहुंचाया। इसके साथ ही Skyroot Aerospace ऐसी क्षमता हासिल करने वाली भारत की पहली निजी स्पेस कंपनी बन गई।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.