आर्टिफिशल रेडियोएक्टिविटी की खोजकर्ता Stefania Maracineanu को Google ने किया याद

पोलोनियम की हाफ लाइफ पर शोध करते हुए मारासिनिएनू ने पाया कि इसकी हाफ लाइफ उस धातु पर निर्भर करती है जिस पर यह रखा जाता है।

आर्टिफिशल रेडियोएक्टिविटी की खोजकर्ता Stefania Maracineanu को Google ने किया याद

आर्टीफिशल रेडियोएक्टिविटी की उनकी खोज को रोमानिया की साइंस अकादमी ने 1936 में मान्यता दी।

ख़ास बातें
  • एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी में चार साल काम करने के बाद वो रोमानिया लौटीं
  • रडियोएक्टिविटी की पढ़ाई के लिए उन्होंने अपनी पहली लैबोरेट्री बनाई
  • आज Google Doodle उनका 140वां जन्मदिन मना रहा है
विज्ञापन
Google ने आज Doodle के माध्यम से रोमानिया की भौतिकी विज्ञानी स्टेफानिया मारासिनिएनू को याद किया है। आज Google Doodle उनका 140वां जन्मदिन मना रहा है। रेडियोएक्टिविटी के बारे में हम सब जानते हैं। इसकी खोज में मारासिनिएनू का अहम योगदान रहा है। स्टेफानिया ने 1910 में अपनी फिजिकल और केमिकल साइंस की डिग्री पूरी कर ली थी और उसके बाद उन्होंने बुचारेस्ट में लड़कियों के स्कूल में एक टीचर के रूप में पढ़ाना शुरू किया। इसी दौरान उन्हें रोमानिया के विज्ञान मंत्रालय से स्कोलरशिप भी मिली। उसके बाद स्टेफानिया ने पेरिस में रेडियम इंस्टीच्यूट में स्नातिकी शोध करने का फैसला किया। 

रेडियम को मैरी क्यूरी की खोज के रूप में जाना जाता है। उस वक्त रेडियम इंस्टीच्यूट मैरी क्यूरी के निर्देशन में विश्व भर में प्रसिद्ध होता जा रहा था। स्टेफानिया ने भी इसी संस्थान में अपनी रिसर्च करना शुरू किया था। यहां उन्होंने पोलोनियम पर अपनी पीएचडी थिसिस पर काम करना शुरू किया। पोलोनियम की खोज भी मैरी क्यूरी ने ही की थी। 

पोलोनियम की हाफ लाइफ पर शोध करते हुए मारासिनिएनू ने पाया कि इसकी हाफ लाइफ उस धातु पर निर्भर करती है जिस पर यह रखा जाता है। यहां पर वह जानकर हैरान हो गईं कि पोलोनियम से निकलने वाली एल्फा किरणों ने धातु के कुछ परमाणुओं को रेडियो एक्टिव आइसोटॉप में ट्रांसफर कर दिया। उनकी रिसर्च को आर्टिफिशिअल रेडियोएक्टिविटी की खोज कहा गया। 

म्यूडन में एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेटरी में चार साल तक काम करने के बाद वो रोमानिया लौट आईं और रडियोएक्टिविटी की पढ़ाई के लिए अपनी पहली लैबोरेट्री बनाई। उन्होंने कृत्रिम बरसात का अध्य्यन किया, जिसके लिए उन्होंने अल्जिरिया की एक यात्रा भी की। उन्होंने भूकंपों और बरसात के बीच के संबंध को भी स्टडी किया। उन्होंने सबसे पहले ये बताया था कि एपिकसेंटर में जब रेडियोएक्टिविटी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो भूकंप आता है। 

1935 में मैरी क्यूरी की बेटी इरेनी क्यूरी और उनके पति को कृत्रिम रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए ज्वॉइंट नोबेल पुरस्कार मिला। मारासिनिएनू ने नोबेल के लिए दावा नहीं किया लेकिन कहा कि इस खोज में उनके योगदान को मान्यता दी जाए। उनकी इस खोज को रोमानिया की साइंस अकादमी ने 1936 में मान्यता दी। जहां पर स्टेफानिया को शोध निर्देशक के रूप में काम करने का अवसर मिला लेकिन विश्व स्तर पर उनको उनकी खोज के लिए कभी पहचान नहीं मिल पाई। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »