8 अरब साल से ब्रह्मांड में ‘भटक’ रहा था, अब पृथ्‍वी पर पहुंचा FRB, जानें इसके बारे में

FRB 20220610A नाम का यह सिग्नल अब तक देखे गए सबसे दूर और एनर्जेटिक सिग्नलों में शामिल है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 14:38 IST
ख़ास बातें
  • FRB 20220610A नाम का सिग्‍नल पहुंचा पृथ्‍वी पर
  • 8 अरब साल से कर रहा था ब्रह्मांड में ट्रैवल
  • रेडियो वेव्‍स के चमकदार विस्फोट होते हैं FRB

फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट का पता लगाया है मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के एस्‍ट्रोनॉमर डॉ. स्टुअर्ट राइडर की टीम ने।

Photo Credit: nasa

कोई चीज कितनी पुरानी हो सकती है? कुछ साल, सैकड़ों साल या हजारों साल। वैज्ञानिकों को उससे भी पुरानी चीज का पता चला है! एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष में 8 अरब साल तक ट्रैवल करने के बाद रेडियो तरंगों का एक रहस्यमयी और पावरफुल विस्फोट (FRB) पृथ्वी पर पहुंचा है। अर्थडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, FRB 20220610A नाम का यह सिग्नल अब तक देखे गए सबसे दूर और एनर्जेटिक सिग्नलों में शामिल है। इस पूरी घटना के बारे में विस्‍तार से जानें, उससे पहले समझते हैं कि FRB होते क्‍या हैं। 
 

क्‍या होता है FRB

FRB (फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट) रेडियो वेव्‍स के चमकदार विस्फोट होते हैं। इनकी अवधि मिलीसेकंड-स्केल में होती है। यही वजह है कि इनके सोर्स का पता लगाना और अंतरिक्ष में इनकी स्थिति तय करना मुश्किल होता है। सबसे पहले ‘फास्ट रेडियो बर्स्ट' को साल 2007 में खोजा गया था। तभी से साइंटिस्‍ट इसके मूल सोर्स को खोजने की दिशा में काम कर रहे हैं। ये विस्‍फोट एक सेकंड के हजारवें हिस्से में उतनी ऊर्जा पैदा करते हैं, जितनी सूर्य एक साल में करता है। 
Advertisement

FRB 20220610A का पता लगाना भले ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इससे वैज्ञानिकों को एक मौका मिलता है कि वो ब्रह्मांड के अतीत को स्‍टडी कर पाएं। यह सिग्नल जितनी दूर से आया है, उससे पता चलता है कि यह हमारी आकाशगंगा से बहुत दूर एक एक गैलेक्‍सी में पैदा हुआ था। यह उन प्रक्रियाओं के बारे में बताने की कोशिश करता है, जिससे बारे में वैज्ञानिक अभी सोच भी नहीं पाए हैं। 

यह स्‍टडी जर्नल साइंस में पब्लिश हुई है। फास्‍ट रेडियो बर्स्‍ट का पता लगाया है मैक्वेरी यूनिवर्सिटी के एस्‍ट्रोनॉमर डॉ. स्टुअर्ट राइडर की टीम ने। उन्‍हें उम्‍मीद है कि एडवांस रिसर्च टेक्निक की मदद से FRB के सोर्स का पता लगाया जा सकेगा, साथ ही ब्रह्मांड के बुनियादी सिद्धांतों को समझने में मदद मिलेगी। 
Advertisement

FRB 20220610A का पता लगाने के लिए एस्‍ट्रोनॉमर्स ने ऑस्ट्रेलियन स्क्वायर किलोमीटर एरे पाथफाइंडर (ASKAP) का इस्‍तेमाल किया। टीम ने सोर्स का भी पता लगाने की कोशिश की। हालांकि इसमें कामयाबी मिलना अभी बाकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.