• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 3 खरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित गैलेक्सी से वैज्ञानिकों को मिल रहे हैं अजब सिग्नल!

3 खरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित गैलेक्सी से वैज्ञानिकों को मिल रहे हैं अजब सिग्नल!

स्टडी को Nature जर्नल में एक नई रिपोर्ट के तहत प्रकाशित किया गया है

3 खरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित गैलेक्सी से वैज्ञानिकों को मिल रहे हैं अजब सिग्नल!

इसकी लोकेशन का पता चीन में फाइव हंडरेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप (FAST) के द्वारा लगाया गया

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी के फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) ने खगोल वैज्ञानिकों को चकराया
  • FRB 190520 के रूप में हुई वस्तु की पहचान
  • 2016 में भी ऐसा ही एक रेडियो बर्स्ट पाया गया था
विज्ञापन
3 खरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक गैलेक्सी से निकलते फास्ट रेडियो बर्स्ट (FRB) ने खगोल वैज्ञानिकों को चकरा दिया है। ये रेडियो वेव्ज़ के बर्स्ट होते हैं जो मिलिसेकंड जितने लम्बे होते हैं। ये रेडियो बर्स्ट पैदा होते हैं लेकिन दोहराते नहीं हैं। हालांकि, लेटेस्ट ऑब्जर्वेशन में रेडियो बर्स्ट को दोहराते हुए पाया गया है। खगोल वैज्ञानिकों ने FRB 190520 नाम की एक वस्तु का 20 मई 2019 में पता लगाया था। 

इसकी लोकेशन का पता चीन में फाइव हंडरेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलीस्कोप (FAST) के द्वारा लगाया गया था। उसके बाद यह रेडियो बर्स्ट नवंबर में टेलीस्कोप डेटा में सामने आया। FRB 190520 के बारे में आगे स्टडी करने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि यह तेजी से रिपीट होने वाला रेडियो वेव्ज़ का बर्स्ट है। इस स्टडी को Nature जर्नल में एक नई रिपोर्ट के तहत प्रकाशित किया गया है। 

2020 में वैज्ञानिकों की टीम ने National Science Foundation के Karl G. Jansky Very Large Array (VLA) और दूसरे टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया और इसे लोकेट किया। लोकेट करने के बाद हवाई के Subaru Telescope ने इसकी और ज्यादा साफ तस्वीर पेश की। सुबारू टेलीस्कोप की विजिबल लाइट ऑब्जर्वेशन से पता चला कि यह बर्स्ट छोटी गैलेक्सी से आया जो कि 3 खरब प्रकाश वर्ष दूर है। यहां पर यह भी नोट किया गया कि ऑब्जेक्ट ने लगातार लेकिन कमजोर रेडियो वेव्ज़ को छोडा़। 

कैलिफॉर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्टाफ साइंटिस्ट और इस स्टडी के को-ऑथर केसे लॉ के अनुसार, 2016 में VLA ने जो सबसे पहला FRB लोकेट किया था, इसके गुण भी उसी FRB के जैसे हैं। 2016 में पाए गए FRB 121102 ने भी लगातार बर्स्ट छोड़े थे जैसा कि FRB 190520 कर रहा है। अब हमारे पास ऐसे दो बर्स्ट हैं, और ये दोनों कुछ बहुत जरूरी सवाल भी अपने साथ खड़े करते हैं। खगोलविदों को लगता है कि दो तरह के फास्ट रेडियो बर्स्ट होते हैं। वे कहते हैं कि FRB 190520 को स्टडी करके धरती और उनके बीच मौजूद मैटीरियल का पता लगाया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FRB, FRB 121102, FRB 190520, NASA, National Science Foundation
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »