पहली बार सामने आया मंगल ग्रह पर आई धूल भरी आंधी का ऑडियो, आप भी सुनें

Sound of Mars Dust : इस रिकॉर्डिंग का विश्लेषण नेचर कम्युनिकेशंस मैगजीन में पब्लिश हुआ है। इससे नई जानकारी भी मिली है कि मंगल ग्रह पर आने वाली आंधी कैसे मूव होती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • नेचर कम्युनिकेशंस मैगजीन में पब्लिश हुआ विश्‍लेषण
  • पर्सवेरेंस रोवर के ऊपर से गुजरी थी आंधी
  • इस वजह से ही ऑडियो रिकॉर्ड किया जा सका

Sound of Mars Dust : जो ऑडियो सामने आया है, उसमें पर्सवेरेंस रोवर को प्रभावित करने वाले पार्टिकल्‍स का शोर सुना जा सकता है।

पृथ्‍वी पर आने वाले तूफान, आंधी का शोर कई बार डराने वाला होता है। कभी सोचा है कि दूसरे ग्रहों पर चलने वाली आंधी कैसी होती होगी। हम आपसे कहें कि मंगल ग्रह पर आई एक आंधी का ऑड‍ियो आप सुन सकते हैं, तो यकीन करेंगे? आपको करना होगा। आंधी का ऑडियो आप सुनें, उससे पहले इसके बारे में जान लेना जरूरी है। पिछले साल सितंबर महीने में नासा के मार्स पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) को घेरने वाली धूल भरी आंधी 390.4 फीट यानी करीब 119 मीटर ऊंची थी। पहली बार मंगल ग्रह से किसी धूल भरी आंधी का ऑड‍ियो सामने आया है। 

इस रिकॉर्डिंग का विश्लेषण नेचर कम्युनिकेशंस मैगजीन में पब्लिश हुआ है। इससे नई जानकारी भी मिली है कि मंगल ग्रह पर आने वाली आंधी कैसे मूव होती है। जो ऑडियो सामने आया है, उसमें पर्सवेरेंस रोवर को प्रभावित करने वाले पार्टिकल्‍स का शोर सुना जा सकता है।  
Advertisement

स्‍टडी के प्रमुख लेखक नाओमी मर्डोक, जोकि फ्रांस में टूलूज यूनिवर्सिटी में भौतिक विज्ञानी (physicist) हैं, उन्‍होंने लाइव साइंस को बताया कि यह साउंड हमें यह गिनने में मदद करता है कि उस आंधी में कितने पार्टिकल्‍स थे। मर्डोक ने बताया कि पहली बार मंगल ग्रह पर इस तरह का मापन (measurement) किया गया है। 

गौरतलब है कि मंगल ग्रह पर मौजूद धूल का वहां के मौसम और जलवायु पर असर पड़ता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मंगल ग्रह की जलवायु की मॉडलिंग के लिए धूल की गतिविधियों को समझना अहम है। भविष्‍य में लॉन्‍च होने वाले मिशनों के लिए भी धूल को समझना चाहिए। गौरतलब है कि धूल के असर से पर्सवेरेंस रोवर के विंड सेंसर्स खराब हो गए हैं। वहीं, नासा का इनसाइड लैंडर भी उसके सोलर पैनलों पर धूल जमा होने के कारण अपना ऑपरेशन बंद कर रहा है।  
Advertisement



Advertisement
आंधी तब चलती है, जब जमीन के पास से गर्म हवा ऊपर उठती है और घूमती है। इसके साथ धूल भी उठती है। मंगल ग्रह पर जेजेरो क्रेटर रीजन में सबसे ज्‍यादा धूल उड़ती है। इसी जगह पर पर्सवेरेंस रोवर अपना मिशन पूरा कर रहा  है। इसने अपने आसपास करीब 91 आंध‍ियों को कैप्‍चर किया है। 

बीते साल 27 सितंबर को आई एक आंधी रोवर के ठीक ऊपर से होकर गुजरी थी। इससे पर्सवेरेंस को मौका मिल गया। रोवर के नेविगेशन कैमरा ने इमेजरी को कैप्‍चर किया, जबकि सुपरकैम माइक ने घटना की आवाज को रिकॉर्ड किया। यही आपके सामने है। वैज्ञानिकों ने पाया कि तूफान 25 मीटर चौड़ा था, जो 119 मीटर ऊंचा यानी 40 मंजिला इमारत जितना लंबा था। तूफान 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला और इसने40 किमी/घंटा की पीक स्‍पीड से पर्सवेरेंस को प्रभावित किया। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.