अंतरिक्ष में पैदा होने वाले हैं चूहे! क‍ब आएगी इंसानों की बारी? नई स्‍टडी में मिली जानकारी

इससे संकेत मिलता है कि मनुष्यों के लिए स्‍पेस में प्रजनन करना संभव हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 11:21 IST
ख़ास बातें
  • जापानी वैज्ञानिकों को मिली कामयाबी
  • इंंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में किया गया प्रयोग सफल
  • ISS पर डेवलप किए गए चूहों के भ्रूण

यह पहली स्‍टडी है जो दिखाती है कि स्तनधारी (mammals) अंतरिक्ष में पनपने में सक्षम हो सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने सब्जियां तो इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में उगा ली हैं, लेकिन उनका लक्ष्‍य इससे भी बढ़कर है। वैज्ञानिक इस दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे अंतरिक्ष में मनुष्‍यों के लिए प्रजनन को संभव बनाया जा सके। इस दिशा में जापानी वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साइंटिस्‍टों के एक ग्रुप ने कहा है कि उन्‍होंने चूहे के भ्रूण (Mouse embryos) को इंटरनेशल स्‍पेस स्‍टेशन में डेवलप किया है। इससे संकेत मिलता है कि मनुष्यों के लिए स्‍पेस में प्रजनन करना संभव हो सकता है। यामानाशी यूनिवर्सिटी के एडवांस्‍ड बायोटेक्‍नॉलजी सेंटर के प्रोफेसर टेरुहिको वाकायामा और जापान एयरोस्पेस स्पेस एजेंसी (जेएक्सए) की एक टीम ने अगस्त 2021 में एक रॉकेट की मदद से चूहों के फ्रोजन भ्रूणों को ISS पर भेजा था। 

स्‍पेस में पहुंचने के बाद एक खास इंस्‍ट्रूमेंट के जरिए भ्रूणों को फ्रोजन से सामान्‍य किया गया और फ‍िर 4 दिनों तक उन्‍हें स्‍पेस स्‍टेशन में डेवलप किया गया। 
Advertisement

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इससे जुड़ी स्‍टडी iScience नाम के जर्नल में पब्लिश हुई है। इसमें रिसर्चर्स ने कहा है कि गुरुत्‍वाकर्षण का भ्रूणों पर कोई खास असर नहीं हुआ था। भ्रूणों के ब्लास्टोसिस्ट को जब पृथ्‍वी पर लैब में परखा गया तो पता चला कि भ्रूणों के डीएनए और जीन की स्थिति में कोई अहम बदलाव नहीं हुआ था। 

जापान की यामानाशी यूनिवर्सिटी और नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट ने एक बयान में कहा है कि यह पहली स्‍टडी है जो दिखाती है कि स्तनधारी (mammals) अंतरिक्ष में पनपने में सक्षम हो सकते हैं। यह दुनिया की पहली स्‍टडी है, जिसमें ISS में स्तनधारी भ्रूणों (mammalian embryos) को कल्‍चर (cultured) किया गया है। 
Advertisement

हालांकि स्‍टडी कहती है कि भविष्‍य में यह देखना होगा माइक्रोग्रैविटी में कल्‍चर किए गए ब्लास्टोसिस्ट को जब चूहों में ट्रांसप्‍लांट किया जाएगा, तो चूहों को जन्‍म दे पाएंगे या नहीं। यह स्‍टडी भविष्‍य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए अहम हो सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mouse embryos, ISS, Science News In Hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.