अमेरिका में फ्लोरिडा के समुद्र के तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, गर्म पानी के टब जितना पहुंचा

यह तापमान अमेरिका में मियामी के 60 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में Manatee Bay में लगभग पांच फीट की गहराई पर दर्ज किया गया

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 16:11 IST
ख़ास बातें
  • यह तापमान इस सप्ताह 100 डिग्री फैरेनहाइट (37.8 C) से ज्यादा हो गया था
  • इसे एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बताया जा रहा है
  • इस तापमान को गर्म पानी के टब से जोड़ा जाता है

इससे पहले 99.7 डिग्री फैरेनहाइट का पिछला उच्च तापमान कुवैत की खाड़ी में पाया गया था

पिछले कुछ वर्षों में क्लाइमेट चेंज से होने वाले नुकसान के बहुत से संकेत मिले हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में समुद्र के पानी का तापमान इस सप्ताह की शुरुआत में 100 डिग्री फैरेनहाइट (37.8 C) से ज्यादा हो गया था। यह एक नया रिकॉर्ड है। आमतौर पर, इस तापमान को गर्म पानी के टब से जोड़ा जाता है। 

यह तापमान मियामी के 60 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में Manatee Bay में लगभग पांच फीट की गहराई पर दर्ज किया गया। इस समुद्र का उच्च तापमान 101.1 डिग्री फैरेनहाइट था। हालांकि, यह लगभग चार घंटे तक 100 डिग्री फैरेनहाइट से ऊपर बना रहा। मीटिओरोलॉजिस्ट Jeff Masters ने ट्वीट कर बताया कि समुद्र की सतह के तापमान का कोई आधिकारिक वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं है। हालांकि, लगभग तीन वर्ष पहले एक साइंटिफिक पेपर में 99.7 डिग्री फैरेनहाइट का पिछला उच्च तापमान कुवैत की खाड़ी में पाया गया था। इसके साथ ही उनका कहना था कि फ्लोरिडा में समुद्र का तापमान जमीन के निकट लिया गया है। इस वजह से जमीन पर मौजूद कुछ मैटीरियल का इस पर असर हो सकता है। 

Jeff ने कहा, "इस पानी में मलबे की मौजूदगी नहीं होने का प्रमाण मिलने पर ही इस उच्च तापमान को वैध करार दिया जा सकता है।" समुद्र के गर्म पानी की यह स्थिति कुछ लोगों को पसंद आ सकती है लेकिन बहुत अधिक गर्मी कोरल रीफ और ऐसी प्रजातियों के लिए हानिकारक है जो समुद्र के पानी पर निर्भर करते हैं। 

हाल ही में एक साइंटिफिक पेपर में बताया गया था कि दुनिया के समुद्रों में से 56 प्रतिशत से अधिक के रंग में बड़ा बदलाव हुआ है। इसका कारण मानवीय कारणों से हो रहा जलवायु परिवर्तन हो सकता है। इन समुद्रों का आकार धरती पर कुल जमीन से बड़ा है। समुद्र का रंग इसके पानी में जीवन और सामग्रियों का संकेत देता है। इक्वेटर के निकट के रीजंस में यह रंग समय के ज्यादा हरा हुआ है। इससे समुद्रों की सतह के अंदर इकोसिस्टम में बदलाव का पता चल रहा है। अमेरिका के Massachusetts Institute of Technology (MIT) के रिसर्चर्स ने Nature जर्नल में प्रकाशित पेपर में लिखा है कि रंग में यह बदलाव लोगों को आंख से कम दिखता है और इसे वर्ष-दर-वर्ष अंतर के तौर पर समझाया नहीं जा सकता। रिसर्चर्स ने बताया है कि इक्वेटर के निकट के रीजंस में समय के साथ यह ज्यादा हरा हो गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.