UFO के विमानों से टकराने का खतरा! अमेरिकी राजनेता ने दिया इससे बचने का ‘आइडिया’, जानें

टिम ने अमेरिकी सरकार से UFO देखे जाने और टॉप गन पायलटों के सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा, इससे पहले कि पृथ्‍वी पर कोई विमान UFO से टकराए, जांच को तेज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Nasa ऐसे करीब 143 मामलों की जांच कर रही है
  • टिम का कहना है कि दुनियाभर में UFO से जुड़ी जांच तेज होनी चाहिए
  • आने वाले समय में UFO और विमानों की टक्‍कर का है अंदेशा

उन्होंने दावा किया कि सच्चाई की खोज में पारदर्शिता की कमी के कारण परेशानी आ रही है।

UFO यानी ‘अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट' दुनियाभर के देशों के लिए रहस्‍य बने हुए हैं। इन पर सबसे ज्‍यादा चर्चा अमेरिका में होती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने तो एक जांच भी शुरू की है, जिसमें वह UFO से जुड़े दावों की हकीकत का पता लगा रही है। ऐसे करीब 143 मामलों की जांच जारी है, जिनमें सैन्‍य विमानों और UFO या UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियन फ‍िनॉमिना) यानी अज्ञात हवाई घटनाओं का नजदीकी आमना-सामना हुआ है। लेकिन इस जांच की प्रगति से एक अमेरिकी सांसद संतुष्‍ट नहीं हैं। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍य टिम बर्चेट (Tim Burchett) ने कहा है कि इस जांच को और तेज करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा, इससे पहले कि पृथ्‍वी पर कोई विमान UFO से टकराए, जांच को तेज किया जाना चाहिए। उन्‍होंने चेतावनी दी कि ऐसा कुछ होगा, लेकिन कबतक यह निश्‍चित नहीं है। 

57 साल के टिम ने अमेरिकी सरकार से UFO देखे जाने और टॉप गन पायलटों के सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक करने का आह्वान किया है। डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, टिम ने इस बात पर निराशा जताई कि साल 2004 के बाद से अब तक रिपोर्ट किए गए 144 मामलों में जांच धीमी है। 

उन्होंने दावा किया कि सच्चाई की खोज में पारदर्शिता की कमी के कारण परेशानी आ रही है। यह न केवल जनता के लिए अनुचित है बल्कि हमारे पायलटों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। उन्‍होंने कहा कि बहुत से मिलिट्री पायलटों ने यूएपी के नजदीक आने की सूचना दी है। उन्‍होंने बताया कि एक मामले में तो विमान एक UAP के साथ टकराने के बेहद करीब पहुंच गया था। 

उन्‍होंने कहा कि इन चेतावनियों और रिपोर्टों के बावजूद साल 2019 तक एक स्‍टैंडर्ड रिपोर्टिंग स्‍ट्रक्‍चर नहीं बनाया गया। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार कई रिपोर्टों के बावजूद दशकों से इस विषय पर आश्चर्यजनक रूप से चुप है। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में अमेरिकी कांग्रेस ने UFO पर अपनी पहली सुनवाई की थी। सुनवाई में एक वीडियो ने काफी चर्चा बटोरी थी, जिसे एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट ने शूट किया था। वीडियो में UFO दिखाई दे रहा था। वह ऑब्‍जेक्‍ट कुछ समय में ही प्रशांत महासागर की ओर उड़ गया और फ‍िर समुद्र की सतह के नीचे गायब हो गया था। 
Advertisement

इसके बाद जून में नासा ने घोषणा की थी कि वह ‘अज्ञात हवाई घटना' की जांच के लिए एक टीम बना रहा है। अपनी रिपोर्ट तैयार करने से पहले टीम सबूतों की जांच करने में 9 महीने बिताएगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UFO, UAP, NASA, America, Tim Burchett, Aircraft crashing into UFO, ufo news
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.