20 स्‍टारलिंक स्‍पेसक्राफ्ट लेकर उड़ा ‘फाल्कन 9’ रॉकेट रास्‍ते में दे गया ‘जवाब’, आई खराबी, देखें Video

Falcon 9 Rocket anomaly : स्‍पेसएक्‍स की टीम अभी तक मामले की तह में नहीं पहुंच सकी है और डेटा का विश्‍लेषण करने के बाद ही डिटेल जानकारी सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 14:22 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन-9 रॉकेट में तकनीकी दिक्‍कत
  • तय ऊंचाई तक नहीं पहुंच सके 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट
  • स्‍पेस में इंजन में आई दिक्‍कत, वैज्ञानिक कर रहे जांच
Falcon 9 Rocket anomaly : एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का फाल्‍कन-9 रॉकेट गुरुवार की रात एक तकनीकी खराबी की चपेट में आ गया। घटना तब हुई जब रॉकेट आसमान में था और 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहा था। गड़बड़ी के कारण स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स का अपनी कक्षा में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। स्‍पेसएक्‍स की टीम अभी तक इसकी तह में नहीं पहुंच सकी है और डेटा का विश्‍लेषण करने के बाद ही डिटेल जानकारी सामने आ पाएगी।  

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की रात फाल्कन 9 रॉकेट में एक दुर्लभ विसंगति (anomaly) आ गई। शुरुआत में सबकुछ ठीक था। तय योजना के अनुसार, कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से स्पेसएक्स के स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स के साथ रॉकेट ने उड़ान भरी। 
Advertisement

हमेशा की तरह रॉकेट ने बेहतर परफॉर्म किया और रॉकेट के दोनों स्‍टेज अपनी-अपनी टाइमिंग में अलग होकर वापस लैंड करने के लिए पहुंच गए। कंपनी के सीईओ एलन मस्‍क ने कहा है कि रॉकेट का ऊपरी स्‍टेज जोकि 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लेकर पृथ्‍वी के लो-अर्थ ऑर्बिट यानी निचली कक्षा में जा रहा था, उसमें प्रॉब्‍लम आ गई। 
 

बताया गया है कि अपर स्‍टेज को दोबारा स्‍टार्ट करने से इंजन में आरयूडी की प्रॉब्‍लम हुई। इसकी वजह पता नहीं चल पाई है। स्‍पेसएक्‍स की टीम डेटा का विश्‍लेषण कर रही है। माना जा रहा है कि रॉकेट का ऊपरी स्‍टेज इतनी आगे नहीं पहुंच सका था, जितना उसे जाना चाहिए था। ऐसे में स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स का लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

एक पोस्‍ट में स्‍पेसएक्‍स ने कहा है कि स्टारलिंक सैटेलाइट्स को उनकी तय कक्षा से कम ऊंचाई पर तैनात किया गया है। स्पेसएक्स ने अब तक 5 सैटेलाइट्स से संपर्क किया है और उनके आयन थ्रस्टर्स का इस्‍तेमाल करके सैटेलाइट्स को कक्षा में ऊपर उठाने की कोशिश कर रहा है।  
Advertisement
 

इंजन में आई आरयूडी की प्रॉब्‍लम में आरयूडी का मतलब तेजी से होने वाली अनचाही डिसेंबलिंग है। फ‍िलहाल स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स की स्थिति को देखा जा रहा है कि वह कहां हैं। फाल्‍कन-9 रॉकेट में पहली दफा इस तरह की परेशानी देखी गई है। साल 2024 में यह 68 के करीब लॉन्‍च कर चुका है और सभी सफल रहे। अबतक के इसके इतिहास में यह सिर्फ एक बार पूरी तरह से फेल हुआ है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.