27 हजार प्रकाशवर्ष दूर मौजूद विशालकाय Black Hole के मैग्नेटिक फील्ड ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!

EHT द्वारा कैप्चर किया गया ब्लैक होल Sagittarius A* पहला नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • Sagittarius A* नाम का ब्लैक होल हमारी आकाशगंगा के ठीक केंद्र में मौजूद है
  • यह पृथ्वी से 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर है
  • ब्लैक होल के चारों ओर शक्तिशाली मेग्नेटिक फील्ड मौजूद पाया गया है

Sagittarius A* ब्लैक होल हमारी आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद है जिसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र है।

Photo Credit: eventhorizontelescope.org

ब्लैक होल (Black Hole) के बार में आपने सुना होगा। यह अंतरिक्ष में मौजूद ऐसी जगह बताई जाती है जो कि बहुत रहस्यमयी है। कहा जाता है कि ब्लैक होल के अंदर से प्रकाश भी नहीं गुजर सकता है। जो भी वस्तु इसके अंदर जाती है वह कभी बाहर नहीं आती, क्योंकि इसका गुरुत्वाकर्षण ही इतना अधिक होता है। अब हमारी आकाशगंगा (Galaxy) मिल्की वे (Milky Way) में मौजूद एक ब्लैक होल का पता लगा है जिसके चारों ओर बहुत शक्तिशाली मैग्नेटिक फील्ड यानी चुम्बकीय क्षेत्र मौजूद है। इवेंट हॉराइजन टेलीस्कोप (Event Horizon Telescope) जिसे EHT भी कह देते हैं, ने इसकी तस्वीरें ली हैं। 

Sagittarius A* नाम का ब्लैक होल हमारी आकाशगंगा के ठीक केंद्र में मौजूद है। यह पृथ्वी से 27 हजार प्रकाशवर्ष दूर है। EHT ब्लॉग के अनुसार, यह एक विशालकाय ब्लैक होल है जिसके दोनों छोरों पर बेहद शक्तिशाली मेग्नेटिक फील्ड बताया गया है। The Astrophysical Journal Letters में इस स्टडी का जिक्र किया गया है। जो बताती है कि सभी ब्लैक होल के चारों ओर इस तरह का मेग्नेटिक फील्ड मौजूद होता होगा। 
Advertisement

EHT द्वारा कैप्चर किया गया ब्लैक होल Sagittarius A* पहला नहीं है। इससे पहले 2019 में आकाशगंगा M87 के केंद्र में भी ऐसा ही एक ब्लैक होल खोजा जा चुका है। यह ब्लैक होल मिल्की वे के ब्लैक होल से भी हजारों गुना बड़ा और दूर बताया जाता है। 2021 में EHT की टीम ने पोलराइज्ड लाइट में ब्लैक होल को देखा और इसके चारों ओर मेग्नेटिक लाइनों का चार्ट बनाया जो कि चुंबकीय क्षेत्र की लाइन्स के चारों ओर घूमने वाले पार्टिकल पैटर्न को दिखाता है। शोधकर्ताओं ने इसी तकनीक की मदद से Sagittarius A* के चारों ओर मौजूद मेग्नेटिक क्षेत्र का भी पता लगाया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि Sagittarius A* को देखना और कैप्चर करना बहुत मुश्किल काम था। इसके लिए टीम ने कई एंगल से इसकी तस्वीरें लीं और फिर उनको मिलाकर इसकी एक इमेज तैयार की। ताइवान में Academia Sinica के एस्ट्रोनॉमर जियोफेरी बॉवर के मुताबिक, Sagittarius A* की जब पिक्चर लेने की कोशिश की जाती थी तो यह अपनी जगह पर नहीं मिलता था। यह गति कर रहा था। इसलिए इसकी गैर पोलराइज्ड इमेज कैप्चर करना भी बहुत मुश्किल था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.