गजब! एक फोटो में 1 लाख आकाशगंगाएं, आप भी देखें, कैसे हुआ यह मुमकिन? जानें

100000 galaxies in one frame : यूक्लिड टेलीस्‍कोप को 4 महीने पहले ही अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 नवंबर 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • यूक्लिड टेलीस्‍कोप द्वारा ली गई पहली तस्‍वीर आई सामने
  • इसमें 1 लाख आकाशगंगाओं को दिखाया गया है
  • नासा और ईएसए का जॉइंट मिशन है यह टेलीस्‍कोप

यूक्लिड टेलीस्‍कोप, सूर्य-पृथ्‍वी के पॉइंट लैंग्रेजियन-2 (L2) पर पहुंचकर ब्रह्मांड को टटोल रहा है।

Photo Credit: ESA

यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी का यूक्लिड टेलीस्‍कोप (Euclid space telescope) इसी साल लॉन्‍च किया गया था। इस टेलीस्‍कोप द्वारा ली गई पहली तस्‍वीरों को स्‍पेस एजेंसी (ESA) ने अनवील किया है। इस तस्‍वीर में एक-दो नहीं, बल्कि कई सारी आकाशगंगाओं को दिखाया गया है। इंसान गिनते-गिनते थक जाएगा, इतनी आकाशगंगाओं को यूक्लिड टेलीस्‍कोप ने एक क्लिक में कैप्‍चर किया है। 

गौरतलब है कि यूक्लिड टेलीस्‍कोप को 4 महीने पहले ही अंतरिक्ष में लॉन्‍च किया गया था। यह सूर्य-पृथ्‍वी के पॉइंट लैंग्रेजियन-2 (L2) पर पहुंचकर ब्रह्मांड को टटोल रहा है। L2 पॉइंट की पृथ्‍वी से दूरी करीब 15 लाख किलोमीटर है। 

यूक्लिड टेलीस्‍कोप ने जो तस्‍वीरें ली हैं, वैसी तस्‍वीरें पहले हबल टेलीस्‍कोप (Hubble) भी ले चुका है, लेकिन इस दफा ज्‍यादा स्‍पष्‍ट इमेज कैप्‍चर हुई हैं। इनमें अच्‍छी डिटेल नजर आती है। ESA की रिपोर्ट के अनुसार, जिन तस्‍वीरों को यूक्लिड टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया है, उनमें 1 हजार आकाशगंगाएं एक ग्रुप शॉट में हैं। इनकी पृथ्‍वी से दूरी करीब 24 करोड़ प्रकाश वर्ष है। सबसे खास इमेज है 1 लाख आकाशगंगाओं की, जो पृथ्‍वी से कई लाख प्रकाश वर्ष दूर हैं। एक इमेज में एक लाख आकाशगंगाओं का होना दिलचस्‍प है।  

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्लिड टेलीस्‍कोप में जो इंस्‍ट्रूमेंट लगे हैं, वह इतने सेंसटिव हैं कि छोटी से छोटी आकाशगंगा को ढूंढ सकते हैं। ऐसे आकाशगंगाएं जो आजतक धुंधली नजर आती थीं, उन्‍हें भी अब साफ देखा जा रहा है। यूक्लिड टेलीस्‍कोप ने हमारी आकाशगंगा जैसी ही एक आकाशगंगा को भी कैप्‍चर किया है। 
Advertisement

वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि भविष्‍य के स्‍पेस ऑब्‍जर्वेशंस में यूक्लिड टेलीस्‍कोप काफी मददगार होगा। अगले 6 साल में यह टेलीस्‍कोप अरबों की संख्‍या में आकाशगंगाओं को ऑब्‍जर्व करेगा और ब्रह्मांड का 3डी मैप तैयार किया जाएगा। यह टेलीस्‍कोप कोई छोटा-मोटा प्रोजेक्‍ट नहीं है। इस मिशन में नासा ने भी पैसा लगाया है। मिशन को अमेरिका से लॉन्‍च किया गया था। नासा ने इस टेलीस्‍कोप के कुछ इस्‍ट्रूमेंट सप्‍लाई किए हैं। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.