पहली बार डायनासोर के अंडे के अंदर मिला एक और अंडा, भारत में हुई खोज

कहा जा रहा है कि जो अंडा मिला है, वह टाइटनोसॉरिड डायनासोर का है। इनका आकार करीब 50 फीट तक होता था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जून 2022 12:39 IST
ख़ास बातें
  • दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की स्‍टडी टीम ने यह खोज की
  • मध्‍य प्रदेश में फील्‍ड ट्रिप पर गई थी टीम
  • डायनासोर के बारे में यह जानकारी काफी अहम मानी जा रही है

साइंटिस्‍टों को उनकी रिसर्च में कुल 10 अंडे मिले। इन्‍हीं में से एक अंडे के अंदर अंडा मिला है।

Photo Credit: nature.com

डायनासोर (dinosaur) हमारी पृथ्‍वी से कबके तबाह हो चुके हैं। बावजूद इसके उनसे जुड़ी खोजें जारी हैं और कई बार हैरान करती हैं। अब दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की स्‍टडी टीम ने मध्‍य प्रदेश में अपनी फील्‍ड ट्रिप के दौरान डायनासोर के अंडे की खोज की है। खास बात यह है कि इस अंडे के अंदर भी उन्‍हें एक अंडा मिला है। एमपी के धार इलाके में यह अंडे डायनासोर जीवाश्म नेशनल पार्क में पाए गए। दावा है कि दुनिया में इस तरह की खोज पहली बार हुई है। 

जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में छपी एक स्‍टडी के अनुसार, यह खोज ‘अद्वितीय और महत्वपूर्ण' है। आज तक किसी सरीसृप में अंडे के अंदर अंडे की खोज नहीं की गई। यह इस बात पर भी रोशनी डाल सकता है कि क्या डायनासोर की रिप्रो‍डक्टिव बायलॉजी कछुओं, छिपकलियों, मगरमच्छों या पक्षियों आदि के समान थी। गौरतलब है कि डायनासोर के जीवाश्‍म अपर क्रेटेशियस लैमेटा फॉर्मेशन में पाए गए हैं, जो पश्चिम और मध्य भारत में 5,000 किलोमीटर तक फैला है।
Advertisement

कहा जा रहा है कि जो अंडा मिला है, वह टाइटनोसॉरिड डायनासोर का है। इनका आकार करीब 50 फीट तक होता था। ये क्रेटेशियस पीरियड के दौरान दक्षिणी गोलार्ध में रहते थे। वैज्ञानिक इन डायनासोरों के बारे में अबतक ज्‍यादा खोज नहीं कर पाए हैं। कहा जाता है कि इस ग्रुप के डायनासोर धरती पर रहने वाले अबतक के सबसे बड़े जीव थे। 

साइंटिस्‍टों को उनकी रिसर्च में कुल 10 अंडे मिले। इन्‍हीं में से एक अंडे के अंदर अंडा मिला है। इनमें से बड़े अंडे का डायामीटर 16.6 सेंटीमीटर है, जबकि छोटे अंडे का डायमीटर 14.7 सेंटीमीटर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अंडे से डायनासोर के प्रजनन को समझने में मदद मिलेगी। 
Advertisement

भारत में इस तरह के अंडे की खोज पहले कभी नहीं हुई। इसका मतलब है कि मध्य और पश्चिमी भारत में डायनासोर के जीवाश्मों से काफी जानकारी मिल सकती है। खासतौर पर उनके प्रजनन के बारे में। वैज्ञानिक अबतक मानते हैं कि डायनासोर का प्रजनन रेप्‍टाइल्‍स जैसा था, पर उनमें अंडे के अंदर अंडा नहीं होता। यह भी संभावना है कि वक्‍त के साथ डायनासोर के प्रजनन में बदलाव आया हो। बहरहाल यह लंबे शोध का विषय है, जिसमें आने वाले वक्‍त में और जानकारी मिलने की उम्‍मीद है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.